Move to Jagran APP

कार्यवाहक मुख्य सचिव के घर महोबा में खुशी का माहौल

महोबा वीरभूमि से ताल्लुक रखने वाले कृषि

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:36 AM (IST)
कार्यवाहक मुख्य सचिव के घर महोबा में खुशी का माहौल
कार्यवाहक मुख्य सचिव के घर महोबा में खुशी का माहौल

जागरण संवाददाता, महोबा: कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा रहे आइएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी अब प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव होंगे। इस घोषणा के बाद से उनके घर-परिवार में खुशी का माहौल है। वह जिले के मलिकापुरा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य आज भी यहीं रहते हैं।

loksabha election banner

आइएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी के पिता गया प्रसाद तिवारी ललितपुर जीआइसी में अध्यापक थे। इसीलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा ललितपुर में हुई। इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने आइआइटी कानपुर से बीटेक किया। इसके बाद सिविल सेवा चुनी और 1985 बैच में आइएएस अधिकारी के रूप में चयन हो गया। वर्तमान में उनके बड़े भाई डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड में प्रमुख सचिव हैं। वहीं छोटे भाई धीरेंद्र कुमार तिवारी पंजाब कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। चचेरे भाई राजीव तिवारी के अनुसार बेशक भाई राजेंद्र सूबे की राजधानी में रहते हैं, लेकिन घर से उनका लगाव आज भी कायम है। वह हर तीन से चार माह के अंतराल में यहां आकर माता-पिता से आशीर्वाद लेते हैं। हाल ही में तकरीबन दो माह पहले वह यहां आए थे। उस वक्त जिलाधिकारी सहदेव थे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को भोजन भी बांटा था। उनके प्रमुख सचिव बनाए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। यह परिवार के लिए ही नहीं वरन् जिले के लिए गौरव की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.