विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूबेदारगंज और मुंबई के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बांदा और चित्रकूट समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Published: Thu, 13 Aug 2026 04:57 PM (GMT+05:30)

सूबेदारगंज (प्रयागराज) से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के बीच जल्द ही अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा, जो सप्ताह में चार दिन चलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी।

  2. यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी, सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

  3. बुंदेलखंड वासियों को मुंबई जाने की सीधी सुविधा मिलेगी।

संवाद सूत्र, हमीरपुर। जल्द ही जनपद वासियों को एक नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड के निदेशक ने 10 अगस्त को पत्र जारी करके सूबेदारगंज (प्रयागराज) से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई तक सप्ताह में चार दिन ट्रेन चलाने का आदेश दिया है।

यह गाड़ी संख्या 14121 सूबेदारगंज से गुरुवार एवं शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 14122 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रविवार और शुक्रवार को चलेगी इस ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार अभी गाड़ी संख्या 04115 एवं 04116 को सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा था।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम द्वारा गत 10 अगस्त को जारी किए गए पत्र के मुताबिक अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में ही ट्रेन संख्या 14121 तथा 14122 का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से फतेहपुर, गोविंदपुरी, सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सूबेदारगंज से गुरुवार एवं शुक्रवार को चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह रविवार और शुक्रवार को चलेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में यह इस रूट की पहली ट्रेन होगी। इसके संचालन से बुंदेलखंड के लोगों को मुंबई जाने के लिए सीधी ट्रेन मिली है।

लोगों ने जताई खुशी

जनपद के दोनों प्रमुख स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा का नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस ट्रेन के संचालन से यहां के विकास और व्यापार को गति मिलेगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, महामंत्री श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से रेल मंत्रालय ने उत्तर भारत से दक्षिण भारत की जोड़ने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की है।

यह भी पढ़ें- 14 August Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

इसी तरह से मंत्रालय को देश की राजधानी जाने के लिए एक ट्रेन बांदा, कानपुर होकर दिल्ली तक चलनी चाहिए। क्योंकि आजादी के 80 वर्ष गुजर जाने के बाद अभी तक बांदा, कानपुर रेलखंड के मध्य में दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। लोगों को बांदा, महोबा, कानपुर जाकर दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है।