पुलिस पहरे के बीच 661 स्थानों में होगा होलिका दहन
जागरण संवाददाता हमीरपुर आगामी 20 मार्च को होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रश
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आगामी 20 मार्च को होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के कुल 661 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा। किसी भी नए स्थान पर होलिका नही जलाई जाएगी। सदर कोतवाली में कुल 51 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन में प्रत्येक स्थान पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक होलिका में एक आरक्षी, होमगार्ड व चौकीदार को लगाया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार की कोई बात न हो सके।
गौरतलब हो कि आगामी 21 मार्च को होली का पर्व है। जिसको लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। एक कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स भी मुख्यालय में आ गया है। जो होली में अपनी पूरी नजर रखेगा। इसके अलावा हुड़दंगियों से निपटने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। किसी भी हुड़दंगी को बख्शा नहीं जाएगा। शराबियों पर भी पुलिस अपनी नकेल कसेगी। 20 मार्च को होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक होलिका वाले स्थान में पुलिस पहरा लगाने का काम किया है। जिले के कुल 661 स्थानों में होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक होलिका वाले स्थानों में एक आरक्षी, एक होमगार्ड व एक चौकीदार को लगाया जाएगा। वहीं कोबरा पुलिस व यूपी 100 टीमें भी अपनी नजर रखेंगी।
इन स्थानों पर जलेंगी होलिकाएं
वैसे तो जिले में कुल 661 स्थानों में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। जिसमें सदर कोतवाली में 51, सुमेरपुर में 105, कुरारा में 66, मौदहा में 56 व राठ में 105 स्थानों के अलावा थाना जरिया, चिकासी, बिवांर, सरीला क्षेत्रों में भी होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें पुलिस की पैनी नजर रहेगी।