हमीरपुर में 130 दुर्घटनाओं में 47 की गई जान, 61 हुए घायल
जागरण संवाददाता हमीरपुर आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वर्ष में लॉकडाउन के चलते दुर्घटना
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वर्ष में लॉकडाउन के चलते दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी कम है। जनवरी से अक्टूबर माह तक बीते वर्ष 2019 की तुलना में आधी से कम दुर्घटनाएं हुई। मौजूदा वर्ष जिले में 130 दुर्घटनाओं में 47 लोगों की मौत हो गई। जबकि 61 लोग घायल हुए। जबकि बीते वर्ष 2018 में जहां कुल 315 दुर्घटनाएं हुई। इनमें 159 की मौत हुई और 232 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस वर्ष 86 गंभीर दुर्घटनाएं हुई और 93 ऐसी दुर्घटनाएं रही जिनमें लोगों को कोई विशेष चोट नहीं आई। वहीं, वर्ष 2019 में 267 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 123 लोगों की मौत हुई और 113 गंभीर व 65 लोगों को हल्की चोटें आई।
इस वर्ष गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या 111 रही जिनमें लोगों की मौत हो गई। जबकि 98 ऐसी घटनाएं रही जिनमें लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं 58 दुर्घटनाओं में लोगों को हल्की चोटें आई। सर्दी के दौरान बढ़ी दुर्घटनाएं
सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते ²श्यता प्रभावित होने व सड़कों पर नमी के चलते ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। वर्ष 2018 में सर्दी के मौसम में कुल हुई 315 दुर्घटनाओं में 30 फीसद सर्दी के मौसम में हुई। इसमें कुल 25 फीसद मौत हुईं। इसी प्रकार वर्ष 2019 में इस मौसम में हुई दुर्घटनाओं का फीसद 40 रहा जिसमें 40 फीसदी लोगों की मौत हुई। यातायात प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह के अनुसार सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ²श्यता कम हो जाती है। जिससे वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बढ़ जाता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों को वाहनों में डिपर का प्रयोग करने के साथ वाहन के पीछे रेडियम आदि लगाने की सलाह दी जाती है। मौजूदा साल जनवरी माह में सबसे अधिक 34 घटनाएं हुईं। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 16 गंभीर रूप से घायल हुए। सतर्कता व यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत हो रही कार्रवाई
यातायात प्रभारी ने बताया कि अगस्त में जारी हुए नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ही नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जिसके तहत अब तक 9144 वाहनों का चालान किया गया है।