Move to Jagran APP

रेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशि

रेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशिरेहड़ी

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM (IST)
रेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशि
रेहड़ी व फेरी वाले 2347 लोगों को मिलेगी राहत राशि

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कोरोना के चलते पोषण की समस्या वाले व्यक्तियों को शासन की ओर से एक हजार रुपये राहत राशि दी जा रही है। इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर, रेहड़ी व फेरी लगाने वाले लोग शामिल हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत 8056 मजदूरों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। वहीं शहरों में घुमंतू का काम करने वाले लोगों को लाभ दिलाए जाने की तैयारी चल रही है। अब तक जिले में ऐसे 2347 लोगों का चिन्हांकन किया गया है।

loksabha election banner

कोरोना से बचाव को चल रहे लॉक डाउन में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए शासन गंभीर है। यहीं कारण है कि जिला प्रशासन की ओर से जहां दस कम्युनिटी किचन संचालित कराई गई है। सातों नगर निकायों में भी एक एक कम्युनिटी किचन संचालित है। इसके अलावा समाजसेवियों, संस्थाओं द्वारा आठ स्थानों पर भोजन व्यवस्था कराई जा रही है। इनमें क्वारंटाइन रखे गए लोगों के अलावा गरीब लोगों को भोजन कराया जा रहा है। मौजूदा में इनके माध्यम से जिले के 4616 लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों व पात्र गृहस्थी कार्ड धारक मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत, घुमंतू प्रवृत्ति का काम करने वालों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। खाद्यान्न मिलने के साथ उन्हें भोजन में लगने वाली अन्य सामग्री की खरीद को एक हजार रुपये शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे जा रहे हैं। जिले में श्रम विभाग में 13709 मजदूर पंजीकृत है। इसमें बुधवार तक 8056 लोगों के खाते में एक हजार रुपये की धनराशि पहुंची चुकी है। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 2347 लोगों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। इनके खाते में जल्द धनराशि भेजी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.