मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने पर पेश इमाम सहित 20 पर मुकदमा
लॉक डाउन में शारीरिक दूरी का पालन के लिए समूह
संवाद सूत्र, पनवाड़ी (महोबा) : लॉकडाउन में शारीरिक दूरी का पालन के लिए समूह में नमाज अता करने की मनाही के बाद भी एक साथ नमा पढ़ने पर पेश इमाम सहित दो को नामजद करते हुए पुलिस ने 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए
प्रशासन ने 25 अप्रैल से शुरू हए रमजान के पूर्व धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सभी से घरों में नमाज अता करने का आग्रह किया था। इसे लेकर धर्मगुरुओं ने अपील
भी की थी। कुछ लोगों ने इसके पूर्व भी पनवाड़ी व शहर में जश्ने चिरागां पर लॉकडाउन के नियम तोड़े तो उनपर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को अलविदा की नमाज होने पर मनाही के बावजूद कस्बे की एक मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने को एकत्र हुए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तो लोग भागने लगे। मामले के हेड कांस्टेबल रामनरेश ने बताया कि वह कांस्टेबल निरंजन रजक के साथ कसाई मंडी मस्जिद पर ड्यूटी करने गया था। मस्जिद के बाहर एक जोड़ी चप्पलें उतरी देखीं तो वहां हाजी मोहम्मद यूसुफ से अकेले होने के बाबत पूछा। उन्होंने बताया कि 15 से 20 लोग मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं और नमाज पढ़ने के लिए दो घंटे से अंदर बैठे हैं। अंदर देखा तो सभी नमाज की तैयारी करते दिखे। आवाज देने पर सभी निकलकर भाग गए। पेश इमाम अब्बू बकर व हाजी मोहम्मद युसुफ ने कोविड -19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया। पुलिस ने दोनों को नामजद कर 20 लोगों पर महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
कोविड-19 महामारी एक्ट का उल्लंघन कर एक साथ शारीरिक दूरी खत्म कर नमाज पढ़ने का प्रयास करने पर दो लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एके सिंह, इंसपेक्टर पनवाड़ी