हाईवे पर फर्राटा भर रहे 17 वाहन लेजर स्पीड गन की रेंज में आए, चालान
लेजर स्पीड गन से हाईवे में देखी गई वाहनों की गतिलेजर स्पीड गन से हाईवे में देखी गई वाहनों की गतिलेजर स्पीड
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 05:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : यातायात प्रभारी ने कानपुर-सागर हाईवे पर लेजर स्पीड गन के वाहनों की गति देखी। 17 वाहनों की गति मानक से ज्यादा मिलने पर चालान किया गया।
यातायात प्रभारी अरविद कुमार मिश्रा ने बताया कुछेछा स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास लेजर स्पीड गन से वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया। यहां कानपुर-सागर हाईवे से निकलने वाले वाहनों की स्पीड चेक की गई। इसमें से 17 वाहन चालक मानक से ज्यादा स्पीड पर वाहन चलाते मिले। इन पर सभी 17 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही हिदायत दी गई कि वह हाईवे में धीमी और सामान्य गति से चले और अपना जीवन सुरक्षित रखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें