Move to Jagran APP

लड़की के अपहरण में गया था जेल, घर आने पर हो गई हत्या

गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम संबंध था। वह उसके साथ भाग गई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 05:09 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 05:09 AM (IST)
लड़की के अपहरण में गया था जेल, घर आने पर हो गई हत्या
लड़की के अपहरण में गया था जेल, घर आने पर हो गई हत्या

गोरखपुर, जेएनएन। बेलघाट थाना क्षेत्र के बनकट गांव में 18 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से 50 मीटर दूर आलू के खेत में मिला। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

बसही ग्राम पंचायत के बनकट टोला निवासी राम सिधारे के बेटे 18 वर्षीय अरुण कुमार का शव शुक्रवार की सुबह घर के पास स्थित आलू के खेत में मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

राम सिधारे कोइलरी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्‍‌नी का देहांत हो चुका है। राम सिधारे के चार संतान थे। राम सिधारे का बेटा अरुण इन्हीं चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन माधुरी की शादी हो चुकी है। छोटी बहन सोनाली और साधना के साथ वह गांव में अपने बाबा बंशराज के साथ रहता था। बहनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। बाबा बाहर के कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दोनों बहनें बाहर निकलने के लिए मुख्य दरवाजा खोलने गई। कुंडी बाहर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी देने अरुण के कमरे में गई तो वह गायब था। पड़ोस में फोन करके उन्होंने दरवाजा खुलवाया। खोजबीन करने पर अरुण नहीं मिला। एक घंटे बाद खेत की तरफ निकले चचेरे बाबा नंदू ने आलू के खेत में अरुण का शव देखा। उसका गला रेता गया हुआ था।

एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

युक को मिल रही थी जान मारने की धमकी

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मार्च 2018 में पुलिस ने गांव की एक लड़की का अपहरण करने के आरोप में अरुण को जेल भेजा था। एक माह बाद वह जमानत पर छूट कर आया था। घटना के बाद लड़की के भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिवार के लोग भी लड़की के घरवालों पर हत्या करने का संदेह जता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.