युवक की गला काटकर हत्या, लाश नहर के किनारे फेकी
गोरखपुर : संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के अम्मादेई गांव के पास नहर के किनारे 25 वर्षीय एक
गोरखपुर : संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के अम्मादेई गांव के पास नहर के किनारे 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर फेंकी लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
अम्मादेई गांव के लोग जब शुक्रवार की सुबह नहर की तरफ निकले तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। पता चला कि वह लाश धनघटा थाना क्षेत्र के गागरगाड निवासी राघवेंद्र चौधरी के पुत्र 24 वर्षीय अश्वनी चौधरी की है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन आए तो दहाड़ मारकर रोने लगे।
परिजनों के अनुसार अश्वनी चौधरी गुरुवार की रात लगभग नौ बजे घर से चौराहे पर किसी काम से जाने की बात कह कर निकला, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने उसकी खोजबीन करना शुरू दी। बावजूद इसके उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह युवक का शव महुली थाना क्षेत्र के अम्मा देई गांव के पास नहर के किनारे पाया गया। परिजनों के अनुसार धनघटा चौराहे पर फल की अपनी दुकान है। अश्विनी उसी दुकान पर काम करता था। वह अपनी दुकान पर समय से जाता था और दुकान बंद कर समय पर घर भी आता था। रात में वह कहां गया था, इसकी जानकारी नहीं है। परिजन हत्या के कारण को बता पाने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि अश्विनी की हत्या क्यों की गई, इसकी किसी को पता नहीं है।