रंगेहाथ पकड़ी गई चेन चुराने वाली महिलाएं
गोरखपुर : टेंपो में चेन चुराने वाली तीन महिला उचक्कों को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। श
गोरखपुर : टेंपो में चेन चुराने वाली तीन महिला उचक्कों को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। लूट का प्रयास करने का मामला दर्ज कर कैंट पुलिस ने सोमवार शाम को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
चौरीचौरा के सोनबरसा निवासी सुनील गुप्ता की पत्नी रोली सोमवार को विशुनपुरवां जाने के लिए घर से निकली थीं। कूड़ाघाट पहुंचने के बाद वह टेंपो में बैठ गईं। जिस सीट पर रोली बैठीं उस पर पहले से तीन महिलाएं थी। आरोप है कि बगल में बैठी महिला ने टेंपो के आगे बढ़ते ही उनके गले से चेन खींच लिया, लेकिन रोली ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी के साथ ही उसके बगल में बैठी दो अन्य महिलाओं ने रोली की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने तीनों महिलाओं पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चेन बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मंजू, भानमति और छठिया बताया। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि आरोपियों को सोमवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।