बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले का एक किमी तक पीछा कर महिला ने सिखाया सबक Gorakhpur News
यूपी के देवरिया में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को महिला एक किलोमीटर तक पीछा करके उसकी पिटाई की।
देवरिया, जेएनएन। हैवानियत करने वाले युवक को देवरिया में महिला ने जमकर शबक सिखाया। शबक ऐसा मिला की अब महिला को देख आरोपित कांपने लग रहा है और हाथ जोड़़ ले रहा है। हुआ यूं कि महिला की बेटी के साथ हैवानियत करने का एक युवक ने प्रयास किया। जिसके बाद महिला शबक सिखाने को ठान ली और फिर एक किमी दूरी तक पीछा कर न केवल पकड़ लिया, बल्कि पहले उसका सिर ईंट से फोड़ा और जमकर उसकी धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपित का जिला अस्पताल में इलाज कराया। इस मामले में कार्रवाई को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है।
11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला का मायके सदर कोतवाली के एक गांव में है। इस समय अपने ग्यारह साल की बेटी के साथ महिला मायके में हैं। महिला की मां खेत में काम करने गई तो उसका चप्पल वहीं छूट गया। महिला ने चप्पल लेने के लिए अपने 11 साल की बेटी को खेत में भेजा। जाते समय रास्ते में ही गांव का विट्टू यादव उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच गांव के एक युवक ने उसे देख लिया और शोर किया तो आरोपित भागने लगा। पीड़िता की मां उसे ढूढते हुए उसके घर पहुंची, लेकिन वह घर नहीं मिला। इसके बाद वह ढूढने लगी।
महिला ने युवक को जमकर पीटा
इजरही गांव की तरफ जाते हुए नजर आया तो महिला ने उसे पकड़ लिया। इस पर विट्टू ने महिला को धक्का दे दिया। जिससे महिला ईंट पर गिर गई और सिर में चोट लग गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने जम कर आरोपित की पिटाई की और सिर पर ईंट से प्रहार किया। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।