Move to Jagran APP

Weather Update : पूर्वांचल में ठंड ने तोड़ा 42 वर्ष का रिकॉर्ड, 5.4 डिग्री पर पहुंचा पारा Gorakhpur News

Weather Update गोरखपुर में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से बीते 42 वर्ष में दिसंबर महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 03:43 PM (IST)
Weather Update : पूर्वांचल में ठंड ने तोड़ा 42 वर्ष का रिकॉर्ड, 5.4 डिग्री पर पहुंचा पारा Gorakhpur News
Weather Update : पूर्वांचल में ठंड ने तोड़ा 42 वर्ष का रिकॉर्ड, 5.4 डिग्री पर पहुंचा पारा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दिन-ब-दिन पूर्वांचल में ठंड का शिकंजा कसता रहा है। तापमान तेजी से गिर रहा है। गुरुवार को तो ठंड का बीते 42 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से बीते 42 वर्ष में दिसंबर महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2011 के दिसंबर में 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान भी औसत से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरते हुए 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

11.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम भी 5.4 तक पहुंचा

मौसम विभाग के तय मानक के मुताबिक अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस से साढ़े चार डिग्री कम होने के नाते गुरुवार का दिन सीवियर कोल्ड-डे की चपेट में रहा तो न्यूनतम तापमान के छह डिग्री सेल्सियस से कम होने के चलते कोल्ड वेब की चपेट में। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार यह सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

परेशानी बढ़ाएंगी पछुआ हवाएं

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक तापमान में गिरावट आठ से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं के चलते हो रही है। पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और साइबेरिया की ओर से आ रहा कोल्ड एयर मास पछुआ हवाओं के बर्फीले होने की वजह है। वातावरण में व्याप्त नमी की वजह से बन रही कोहरे की स्थिति सूर्य की किरणों को जमीन पर आने नहीं दे रहीं। दिन का तापमान गिरने की एक बड़ी वजह यह भी है। धूप न निकलने से पछुआ हवाओं का असर और प्रभावकारी हो जा रहा है। एक-दो जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे मेें इससे पहले कोहरे का प्रभाव भी बना रहेगा।

तीन दिन में 9 डिग्री अधिकतम तो 7.5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा

आंकड़ों पर अगर गौर करें तो महज तीन दिन में अधिकतम से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। 23 दिसंबर को जो अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था, वह करीब नौ डिग्री गिरकर गुरुवार को 11.4 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान में बीते दिन दिन में 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 23 दिसंबर को यह 12.9 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को 5.4 डिग्री हो गया।

ऐसे गिरा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि         अधिकतम      न्यूनतम

26 दिंस.       11.4           5.4

25 दिसं.       14.0           8.9

24 दिंस.       16.5           6.9

23 दिंस.       20.5          12.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.