मौसम का यूट टर्न, पहले सप्ताह में हो सकती है बारिश
पश्चिम हिमालयी क्षेत्र के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में छह से आठ फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
गोरखपुर, जेएनएन। पश्चिम हिमालयी क्षेत्र के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में छह से आठ फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। लगातार पछुआ चलने से न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कई दिनों से दिन में धूम निकलने के बाद गुरुवार की सुबह सूर्य की किरणें नहीं निकलीं। बदली के बीच सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ा दी।
हलांकि बुधवार को मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 80 व न्यूनतम 38 फीसद रही। अधिकतम 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी सात से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल सकती है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा व धुंध छाया रह सकता है। आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल रह सकते हैं।