Move to Jagran APP

Weather News: गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू

Gorakhpur Weather News मंगलवार को गोरखपुर में मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को सुबह से गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 08:46 AM (IST)
Weather News: गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू
गोरखपुर में बुधवार से झमाझम बारिश की संभावना है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी से बेचैन लोगों को मंगलवार की हल्की वर्षा से बड़ी राहत दी है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक जिले में अच्छी वर्षा के आसार हैं। इससे रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। गुरुवार से तापमान में और गिरावट आएगी।

loksabha election banner

अधिकतम तापमान में आई गिरावट, आज से न्यूनतम तापमान भी गिरेगा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी हैं। वर्षा का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को हल्की वर्षा हुई है। मंगलवार को जिले में 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार से शुक्रवार को झमाझम वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

जून का औसत अधिकतम तापमान- 36.7

जून का औसत न्यूनतम तापमान- 26.1

तापमान डिग्री सेल्सियस में

जून की औसत वर्षा- 185.5 मिलीमीटर

कुशीनगर में हुई सर्वाधिक वर्षा (सोमवार सुबह 8.30 से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक)

गोरखपुर- 1.1 मिलीमीटर

महराजगंज- 4.2 मिलीमीटर

देवरिया- 5.5 मिलीमीटर

कुशीनगर- 13.5 मिलीमीटर

संतकबीरनगर- 0.7 मिलीमीटर

सिद्धार्थनगर- 3.5 मिलीमीटर।

खरीफ की खेती में भी मिलेगी मदद : मंगलवार को हुई वर्षा से खरीफ की खेती में जुड़े लोगों को भी मदद मिलेगी। खरीफ की तैयारी में जुटे किसान इस समय वर्षा की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।

चार साल बाद देर हुआ मानसून : इस वर्ष चार साल बाद मानसून आने में इतनी देर हुई है। इससे पहले 2018 में मानसून की दस्तक 27 जून को हुई थी। बीते वर्ष 17 जून का मानसूनी बारिश की शुरुआत हो गई थी। बीते तीन वर्ष में मानसून आने में उत्तरोत्तर देर हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की आदर्श तिथि 15 जून है।

बीते वर्षों में मानसून आने की तिथि

वर्ष - तिथि

2021 17 जून

2020 19 जून

2019 23 जून

2018 27 जून।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.