Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpur Weather मंगलवार को गोरखपुर में झमाझम बारिश हुई। आने वाले दो दिन तक बारिश की संभावना है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:34 PM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर, जेएनएन। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सोमवार को दिन में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भी सुबह कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को भी गोरखपुर क्षेत्र के आधे से अधिक स्थलों पर बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

बुधवार को भी हो सकती है बारिश

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा। बुधवार और गुरुवार को तापमान और गिरने की संभावना है। 17 से 18 सितंबर तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।  लोगों को उमस से राहत मिलती रहेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के अनुसार उत्तरी बंगाल की

खाड़ी से होते हुए तराई में पड़ने वाले गोरखपुर-महराजगंज और नेपाल का सीमाई क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं। यह बादल बहराइच तक हैं। इन बादलों के चलते गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में दो से तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। बारिश से तापमान भी नीचे आएगा। इससे उमस से परेशान लोगों को राहत महसूस होगी।

तापमान का अंतर

दिन                     तापमान (डिग्री में)

मंगलवार                  32.9

बुधवार                    32.2

गुरुवार                    32.8

शुक्रवार                   31.5

शनिवार                  33.8

रविवार                   33.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.