गोरखपुर में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत
गोरखपुर दीवाल गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। नगर निगम यहां नाला बनवा रहा था। उसी के लिए खोदाई का कार्य चल रहा था। गहरी खोदाई के कारण नाले से सटी एक व्यक्ति की दीवाल गिर गई।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 09:45 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड पर दीवाल गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। नगर निगम यहां नाला बनवा रहा था। उसी के लिए खोदाई का कार्य चल रहा था। गहरी खोदाई के कारण नाले से सटी एक व्यक्ति की दीवाल गिर गई। दीवार गिरने से इसके मलवे में दो मजदूर दब गए। उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। मेडिकल कालेज ले जाते समय दोनो की मौत हो गई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर टोला गंगानगर में ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण के लिए मजदूर गुलरिहा थाना क्षेत्र के छोटी बरौली निवासी शंकर पासवान (60) पुत्र स्वर्गीय गोबरी एवं रामकमल (50) पुत्र मुन्नीलाल मजदूरी का काम कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान ही बगल की दीवार दोनों के ऊपर गिर गई। शाहपुर पुलिस दोनों को मेडिकल कालेज लेकर गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान में घुसा ट्रक, एक की मौत
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के फातिमा बाईपास रोड पर एक दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुस गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस रोड पर श्रीराम चौराहे के पास दयानंद शर्मा की आरा मशीन है। मशीन को रविवार शाम को चलाने के बाद दोनों मजदूर दुकान के बाहर टीनशेड में सोए हुए थे। रविवार भोर में पादरीबाजार की तरफ से बालू लदा ट्रक यूपी 53-एटी 6839 तेज रफ्तार दुकान के अंदर घुस गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक यहां सो रहे मजदूर के ऊपर पलट गया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें