Move to Jagran APP

इस बूथ पर महिलाओं ने की जमकर वोटिंग, पीछे रहे पुरुष मतदाता

संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के वोट डालने में धनघटा का सियरखुर्द प्रथम मेंहदावल का भिड़ौरा-पिकौरा-दूसरे वहीं आलापुर का बुकिया पूरब बूथ तीसरे नंबर पर है।

By Edited By: Published: Tue, 21 May 2019 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 10:41 AM (IST)
इस बूथ पर महिलाओं ने की जमकर वोटिंग, पीछे रहे पुरुष मतदाता
इस बूथ पर महिलाओं ने की जमकर वोटिंग, पीछे रहे पुरुष मतदाता
जेएनएन, गोरखपुर। संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूची में कई बूथों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक लेकिन मतदान में आधी आबादी इन पर भारी पड़ी। संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के वोट डालने में धनघटा का सियरखुर्द प्रथम, मेंहदावल का भिड़ौरा-पिकौरा-दूसरे वहीं आलापुर का बुकिया पूरब बूथ तीसरे नंबर पर है।
आलापुर : बुकिया में पड़े महिलाओं के अधिक वोट बुकिया पूरब कक्ष में पुरुष-628, महिला-566 कुल 1,194 मतदाता हैं, इसमें से पुरुष-397 जबकि इनसे अधिक 433 मत महिलाओं के पड़े। हाफिजपुर लंगड़ी में पुरुष-620, महिला-586 कुल 1,206 मतदाता हैं, इसमें से पुरुष-373 जबकि इनसे अधिक 412 मत महिलाओं के पड़े। गनपतपुर बूथ में पुरुष-588, महिला-567 कुल 1,155 मतदाता हैं, इसमें से पुरुष-382 वहीं इनसे अधिक 403 वोट महिलाओं के पड़े। मेंहदावल: भिड़ौरा-पिकौरा में महिलाओं का दबदबा कुसौनाखुर्द में पुरुष-676, महिला-585 कुल 1261 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-369 वहीं इनसे अधिक 401 मत महिलाओं के पड़े। भिड़ौरा-पिकौरा प्रथम में पुरुष-698, महिला-582 कुल 1280 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-305 वहीं इनसे अधिक 458 मत महिलाओं के पड़े। कोल्हुआलकड़ा कक्ष संख्या दो में पुरुष-720, महिला-590 कुल 1310 हैं, इसमें से पुरुष-362 वहीं इनसे अधिक 373 मत महिलाओं के पड़े।
खलीलाबाद : सौरहा-¨सघोरवां में महिलाओं का उत्साह भारी भेलवासी में पुरुष-565, महिला-498 कुल 1063 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-353 वहीं इनसे अधिक 405 मत महिलाओं के पड़े। सौरहा-¨सघोरवा में पुरुष-664,महिला-588 कुल 1252 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-370 वहीं इनसे अधिक 386 मत महिलाओं के पड़े। रसड़ा बूथ में पुरुष-633, महिला-585 कुल 1218 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-371 वहीं इनसे अधिक 383 मत महिलाओं के पड़े। धनघटा: सियरखुर्द में महिलाओं का सबसे अधिक वोट सियरखुर्द में पुरुष-652, महिला-604 कुल 1256 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-359 वहीं इनसे अधिक 475 मत महिलाओं के पड़े।
जयरामपट्टी में पुरुष-663, महिला-570 कुल 1233 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-399 वहीं इनसे अधिक 411 मत महिलाओं के पड़े। गागरगाड़ बूथ में पुरुष-720, महिला-626 कुल 1347 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-369 वहीं इनसे अधिक 412 मत महिलाओं के पड़े। खजनी: समवापुर में पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं टिकरीबुजुर्ग में पुरुष-698, महिला-578 कुल 1276 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-365 वहीं इनसे अधिक 395 मत महिलाओं के पड़े। भिसियाखुर्द में पुरुष-700, महिला-568 कुल 1268 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-356 वहीं इनसे अधिक 370 मत महिलाओं के पड़े। समवापुर में पुरुष-684, महिला-570 कुल 1254 वोटर हैं, इसमें से पुरुष-309 वहीं इनसे अधिक 401 मत महिलाओं के पड़े।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.