भाजपा के विधान सभावार वर्चुअल सम्मेलन की तिथियां घोषित, नेताओं की जिम्मेदारी तय Gorakhpur News
भाजपा की विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन की तिथियां घोषित हो गई हैैं। साथ ही नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई हैं। सम्मेनल शनिवार से ही शुरू होगा। -
गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा की वर्चुअल बैठक में पार्टी के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी की तरफ से तय कार्यक्रमों को मनोयोग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलन तय तिथि व समय पर होंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में प्रबुद्धजनों को शामिल कराना है।
ऐसे हुआ कार्यक्रम का निर्धारण
उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर सम्मेलन में वह खुद उपस्थित रहेंगे। जबकि 12 जुलाई को पथरदेवा में अशोक वाजपेयी, 13 जुलाई को रामपुर कारखाना में लक्ष्मण आचार्य, 14 जुलाई को भाटपाररानी में स्वामी प्रसाद मौर्य, 15 जुलाई को सलेमपुर में विजय बहादुर पाठक, 17 जुलाई को देवरिया में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य वक्ता होंगे। 18 जुलाई को बरहज में बीएल वर्मा मुख्य वक्ता होंगे। विधानसभा स्तर पर वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से सभी को लग जाना होगा। पौधारोपण व संपर्क अभियान 20 जुलाई तक चलता रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता मनोयोग से लगें
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की तरफ से तय कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं, इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता मनोयोग से जुटें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंहह ने की। देवरिया सदर विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक काली प्रसाद, कमलेश शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थी परिषद की नगर कमेटी का गठन
देवरिया में मदन मोहन मालवीय डिग्री कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटपाररानी के नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें गोविंद मिश्र सुमन नगर अध्यक्ष, विपुल पांडेय नगर मंत्री बनाए गए। जबकि अमित मिश्रा, मुकेश शाही, अभिलाष मिश्रा, भानुप्रताप ¨सह, सौरभ कुशवाहा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सच्चिदानंद पांडेय, विवेक कुशवाहा, राकेश यादव, राजीव सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी नगर सहमंत्री, प्रिंस गुप्ता तहसील संयोजक, ऋषभ शाही तहसील सह संयोजक, अंशु सिंह सोशल मीडिया प्रमुख, रवि सिंह बघेल आंदोलन प्रमुख अश्वनी शाही, अंकित सोनी, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रशांत द्विवेदी, विक्रम राजभर, राज जायसवाल, विपुल पटेल, आशीष तिवारी, अक्षय शाही, विकास मद्धेशिया, प्रकाश चौहान कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए।