विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित पति- बोला साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, प्रेमी के कहने पर मुझे पीटती है

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 01 Aug 2021 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 02:34 PM (IST)

पीडि़त पति ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ...और पढ़ें

गोरखपुर में एक पति ने पुलिस से पत्नी की शिकायत करते अपनी रक्षा की गुहार लगाई है। - प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर में एक पति ने पुलिस से पत्नी की शिकायत करते अपनी रक्षा की गुहार लगाई है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह वह उसे उसकी पत्नी से बचा ले। उसने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की एक दूसरे व्यक्ति से दोस्ती है और इसके चलते वह उसकी अक्सर पिटाई करती है। उसने आशंका जतायी है कि पुलिस उसे उसकी पत्नी से छुटकारा दिलवाए अन्यथा किसी दिन उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

पति ने पत्नी पर पिटाई का भी लगाया आरोप

युवक ने पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पूर्व हुई है। काम के सिलसिले में वह विदेश रहने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी की एक अन्य व्यक्ति से प्रेम हो गया। युवक ने बताया कि 10 माह से वह घर पर ही है। माह भर पूर्व उसने पत्नी व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने इसका विरोध किया तो पत्नी के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। मामला गोला थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

मारपीट में प्रेमी व पति गिरफ्तार, पत्नी ने कराई प्रेमी की जमानत

युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी की जमानत करा दी, लेकिन उसकी जमानत नहीं कराई। उसने कहा कि जमानतदार नहीं मिलने से उसे दो रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आये-दिन उसकी पिटाई कर देती है। उसे रोका नहीं गया तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। उसने एसपी साउथ से यह भी गुहार लगाई है कि उसे उसकी पत्नी से छुटकारा दिलवाया जाए। एसपी साउथ एके सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। प्रभारी निरीक्षक गोला सुबोध कुमार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।

छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी करने और धमकी देने के आरोपित को शाहपुर पुलिस ने शनिावर की सुबह गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शाहपुर आनंद प्रकाश ने बताया कि कृष्णानगर प्राइवेट कालोनी के रहने वाले संदीप शर्मा के खिलाफ बौलिया रेलवे कालोनी की रहने वाली महिला ने छेड़खानी, धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

अश्लील हरकत करने का आरोपित गिरफ्तार

महिला के पास वीडियो काल करके अश्लील हरकत करने वाले आरोपित को शाहपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के राघवपुर बस्ती निवासी इनामउल्ला उर्फ बकरीदी के ऊपर पिछले साल ही वीडियो काल कर अश्लील हरकत करने का केस दर्ज हुआ था। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह धर्मशाला पुल के पास गिरफ्तार किया।

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपित एक्ट में दो अभियुक्त गिरफ्तार

राजघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे सुहेल अंसारी और गोलू उर्फ शिवम को शनिवार की सुबह हार्बर्ट बांध के पास गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक राजघाट विनय सरोज ने बताया कि तुर्कमानपुर हरिजन बस्ती निवासी सुहेल और भैसाखाना के पास रहने वाले गोलू उर्फ शिवम शातिर बदमाश है।दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल चले गए।