Move to Jagran APP

Route Diversion in Gorakhpur: आज से दीपावली तक इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

Route Diversion in Gorakhpur गोरखपुर में दीपावली तक यातायात व्‍यवस्‍था बदली रहेगी। डायवर्जन मंगलवार की सुबह 10 बजे से दीपावली की रात 12 बजे तक प्रभावी होगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए पांच पार्किंग स्थल पर ही दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े होंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 03:22 PM (IST)
Route Diversion in Gorakhpur:  आज से दीपावली तक इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन
दीपावली को देखते हुए गोरखपुर में मंगलवार से यातायात व्‍यवस्‍था बदली रहेगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। धनतेरस और दीपावली पर बाजार में होने वाली भीड़ की वजह से यातायात विभाग ने शहर में रूट डायवर्जन जारी किया है।एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि यह डायवर्जन मंगलवार की सुबह 10 बजे से दीपावली की रात 12 बजे तक प्रभावी होगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए पांच पार्किंग स्थल पर ही दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े होंगे।

loksabha election banner

इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगें वाहन

मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों और रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन और रिक्शा इस अवधि मे प्रतिबंधित रहेंगे।

नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा नहीं चलेंगे।

कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा होकर रेती नखास चौक व टाऊन हाल से एडी चौक तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

गणेश चौराहा से विजय चौक व आर्य नगर चौराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगे।

दुर्गाबाड़ी चैराहा से चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगे।

इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन

सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़, टीपी नगर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार, फातिमा अस्पताल, खजांची चैराहा होते हुए भगवानपुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जाएंगे।

इसी प्रकार फरेन्दा, पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाइजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी, कौवाबाग बाइपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज, टीपीनगर, नौसढ़ से बाहर जाएगें। रोडवेज/एंबुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।

कचहरी चौराहा से गणेश चौक की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चैराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौक से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चौक की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

यहां खड़े होंगे वाहन

सिटी माल के के सामनेे

सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने

बिस्मिल पार्क

कचहरी टाउनहाल का मैदान

जलनिगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.