बिहार से UP आ रही थी दो हजार के नकली नोटों की खेप, कुशीनगर में पुलिस ने पकड़ा Gorakhpur News
बिहार के मधुबनी जिले से यूपी में नकली नोटों की खेजप आ रही है। कुशीनगर की खड्डा पुलिस व स्वाट टीम ने एक धंधेबाज को दो हजार के 37 नकली नोटों के साथ दबोच लिया।
गोरखपुर, जेएनएन। दो हजार के नकली नोटों का धंधा भी अब जोर पकड़ रहा है। यह नोट बिहार के मधुबनी जिले से आ रहे हैं। रविवार को कुशीनगर की खड्डा पुलिस व स्वाट टीम ने एक धंधेबाज को दो हजार के 37 नकली नोटों के साथ दबोच लिया।
दो हजार रुपये के 37 नकली नोट मिले
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह पांच बजे इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रेलवे क्रासिंग सोहरौना से एक युवक को दबोचा। तलाशी में उसके पास से दो हजार रुपये के 37 नकली नोट मिले। उसने अपना नाम नबीउल्लाह निवासी नटवा थाना कोतवाली महराजगंज बताया। धंधेबाज ने बताया कि वह बिहार के मधुबनी जिले से यह नोट लेकर आया, जिसे वह कुशीनगर, गोरखपुर व महराजगंज में शराब की दुकानों व पेट्रोल पंप पर चलाता।
नकली नोट खपा चुके हैं धंधेबाज
अब तक दो बार में वह 10 हजार रुपये से अधिक के नकली नोट इन जिलों में खपा चुका है। मधुबनी में यह नोट एक व्यक्ति मुहैया करता है। दो हजार के एक असली नोट के बदले में तीन नकली नोट दिए जाते हैं। एसपी ने बताया कि धंधे में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। टीम में प्रभारी निरीक्षक खड्डा रामआशीष ङ्क्षसह यादव, प्रभारी स्वाट निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता थे।