Move to Jagran APP

UP Election 2022: पूर्वांचल की इस हाई प्रोफाइल सीट पर न‍िषाद पार्टी के दावेे से रोचक हुआ मुकाबला

UP Assembly Election 2022 महराजगंज ज‍िले की नौतनवा विधानसभा सीट पर दशकों से दो राजनीत‍िक पर‍िवारों का कब्‍जा है। इस चुनाव में यह सीट गठबंधन के फेर में उलझ गई है। यहां इस बार न‍िषाद पार्टी ने दावेदारी की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:30 AM (IST)
UP Election 2022: पूर्वांचल की इस हाई प्रोफाइल सीट पर न‍िषाद पार्टी के दावेे से रोचक हुआ मुकाबला
UP Vidhan Sabha Election 2022: महराजगंज की नौतनवा सीट पर इस बार न‍िषाद पार्टी ने दावा ठोंका है।

महराजगंज, विश्वदीपक त्रिपाठी। UP Assembly Election 2022: नेपाल सीमा से सटे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में हर रोज समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में गठबंधन की राजनीति यहां सत्ता के खेल में शामिल हो गई है। हाल फिलहाल अभी किसी दल ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय नेता अपने को संभावित प्रत्याशी मान कर चुनावी समर में कूद पड़े हैं। इस दौरान भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन की चर्चा भी जोरों पर है। समझौते में इस सीट के निषाद पार्टी के खाते में जाने की बात बताई जा रही है।

loksabha election banner

गठबंधन में इस सीट को निषाद पार्टी को दिए जाने की चर्चा

बदली परिस्थितियों में निषाद पार्टी से टिकट के लिए दावेदारों की भीड़ बढ़ गई है। जानकारों की माने तो निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी निषाद पार्टी के संपर्क में हैं। टिकट को लेकर बात बनी तो इस बार लड़ाई दल बनाम निर्दल न होकर दो दलों के बीच रहेगी। बीते चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो इस क्षेत्र की सियासत बीते 33 वर्षों से दो परिवारों के बीच घूम रही है।

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी व पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश स‍िंह के परिवार का बीते तीन दशक से विधायक की कुर्सी पर कब्जा है। कभी विनायकपुर , फिर लक्ष्मीपुर और वर्तमान में नौतनवा विधानसभा के रूप में पहचानी जाने वाली इस सीट पर अभी तक भाजपा का कमल नहीं खिल पाया। 1967 के चुनाव में जनसंघ के टिकट पर रघुराज स‍िंह यहां से विधायक बने थे। 1980 व 1985 में गोरखपुर के वीरेंद्र प्रताप शाही ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल कर इस सीट को चर्चा में ला दिया।

वर्ष नाम दल

1951 रामअवध स‍िंह कांग्रेस

1957 अब्दुल रऊफ लारी केएमपीपी

1962 रामअवध स‍िंह कांग्रेस

1967 रघुराज स‍िंह जनसंघ

1969 रामलगन दुबे कांग्रेस

1974 अब्दुल रऊफ लारी वीकेडी

1977 अब्दुल रऊफ लारी जनता पार्टी

1980 वीरेंद्र प्रताप शाही निर्दल

1985 वीरेंद्र प्रताप शाही निर्दल

1989 अमरमणि त्रिपाठी भाकपा, कांग्रेस गठबंधन

1991 कुंवर अखिलेश स‍िंह सजपा

1993 कुंवर अखिलेश स‍िंह सपा

1996 अमर मणि त्रिपाठी कांग्रेस

2002 अमर मणि त्रिपाठी बीएसपी

2007 अमर मणि त्रिपाठी सपा

2012 कुंवर कौशल किशोर स‍िंह कांग्रेस

2017 अमन मणि त्रिपाठी निर्दल

गठबंधन में अभी नौतनवा विधानसभा सीट के निषाद पार्टी के खाते में जाने की कोई सूचना नहीं है। पार्टी नेतृत्व की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहां भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। शीर्ष नेतृत्व का जो भी दिशा निर्देश होगा, उसके मुताबिक आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - परदेसी रविदास, जिलाध्यक्ष भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.