Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 : जन सुझावों से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र, आप भी दे सकते हैं अपनी राय

Vidhan Sabha Chunav 2022 गोरखपुर महानगर में 135 शक्ति केंद्र हैं। प्रत्येक पांच बूथों पर एक-एक शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुझाव पेटिकाएं रखी हुई हैं। इन सुझाव पेटिकाओं में लोग जनहित को ध्यान में रखते हुए लोग अपने-अपने सुझाव डाल रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 02:09 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : जन सुझावों से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र, आप भी दे सकते हैं अपनी राय
यूपी चुनाव 2022 : भाजपा संकल्‍प पत्र तैयार करने के ल‍िए लोगों से सुझाव मांग रही है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जितेन्द्र पाण्डेय। भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जन सुझावों से तैयार करेगी। इसके लिए भाजपा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक सुझाव पेटिका रखी गई है। इसमें कोई भी अपने सुझाव लिखकर डाल सकता है। इन पेटिकाओं को भाजपा के प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से पार्टी के दिग्गज इन सुझावों पर मंथन करेंगे और उसके बाद इन सुझावों के आधार पर ही भाजपा का संकल्प पत्र तैयार होगा।

loksabha election banner

गोरखपुर के 135 शक्ति केंद्रों पर रखी गई है सुझाव पेटिकाएं

भाजपा के सिर्फ गोरखपुर महानगर में 135 शक्ति केंद्र हैं। प्रत्येक पांच बूथों पर एक-एक शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुझाव पेटिकाएं रखी हुई हैं। इन सुझाव पेटिकाओं में लोग जनहित को ध्यान में रखते हुए लोग अपने-अपने सुझाव डाल रहे हैं। जिन शक्ति केंद्रों पर सुझाव पेटिका भर चुकी है, उसे क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित किया जा रहा है। सभी सुझाव पेटिका कार्यालय पर जमा होने के बाद उसे प्रांतीय कार्यालय भेजा जाएगा। इतना ही नहीं जन सुझावों के लिए गोरखपुर समेत प्रदेश के 11 महानगरों में शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार क्षेत्र के बुद्धजीवियों से अलग से राय मांगी जा चुकी है।

अहम माना जा रहा है महानगरीय क्षेत्र का सुझाव

करीब पखवारे भर पूर्व इस सिलसिले में भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी भी गोरखपुर आ चुकी हैं। महानगरीय क्षेत्र का सुझाव इस लिए अहम माना जा रहा है कि वहां शहर व गांव दोनों क्षेत्रों के लोग रहते हैं। ऐसे में उनके सुझाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर सुझाव पेटिका रखी गई हैं। महानगर में 135 शक्तिकेंद्रों पर सुझाव पेटिकाएं रखी गई थीं। इसमें कुछ स्थानों से सुझाव पेटिकाएं क्षेत्रीय कार्यालय पर आना शुरू हो गई हैं। जल्द ही इन पेटिकाओं को लखनऊ भेजा जाएगा। उसके बाद पार्टी के शीर्षस्थ लोग इस पर मंथन करके संकल्पपत्र तैयार करेंगे। - राजेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गोरखपुर, भारतीय जनता पार्टी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.