Move to Jagran APP

संतकबीर नगर में डिप्टी CM बृजेश पाठक का दिखा अलग अंदाज, सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ खाया मिड-डे-मील

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सबसे पहले कबीर स्थली मगहर पहुंचकर कबीर समाधि और मजार का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात किया।

By JagranEdited By: Pragati ChandPublished: Sat, 24 Sep 2022 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 03:36 PM (IST)
संतकबीर नगर में डिप्टी CM बृजेश पाठक का दिखा अलग अंदाज, सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ खाया मिड-डे-मील
बच्चों व विधायक और अधिकारी के साथ भोजन करते डिप्टी सीएम। -जागरण

संतकबीर नगर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को संतकबीर नगर पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। यहां विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मिड-डे-मील खाया। इस दौरान अधिकारी व विधायक भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने किया स्वागत

दिन में करीब 12 बजे वह मगहर पहुंचे। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कबीर स्थली मगहर पहुंचे और उनकी समाधि और मजार का दर्शन किया। वहां हुए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। कबीर चौरा के महंत विचार दास और नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा से मिलकर जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा के नेताओं से भी वह मिले। वहां से उनका काफिला खलीलाबाद की तरफ निकला। डीघा बाईपास पर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।

बच्चों व विधायकों के साथ किया मिड-डे-मील का भोजन

इस दौरान विधायक ने उन्हें गदा सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री सबसे पहले बघौली स्थित कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल की छात्राओं ने उनके स्वागत में नृत्य किया। उन्होंने वहां छात्राओं से बातचीत करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। उसके बाद उप मुख्यमंत्री बघाौली के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। बच्चों से मिलने के बाद वहां बने मिड-डे-मील का भोजन विधायकों के साथ किया।

जिला अस्पताल में सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

जिला अस्पताल की जांच के क्रम में वह मरीजों से मिले और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूरे दिन तक चलने वाले कार्यक्रम कोलेकर प्रशासन भी सक्रिय है। बड़ी संख्या में फोर्स सड़कों पर है। भाजपाई भी अपने नेता का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.