Move to Jagran APP

UP Budget 2022-23: सेफ सिटी योजना से मजबूत होगी महिलाओं की सुरक्षा, सभी चौराहों पर लगेंगे सीसी कैमरे व पैनिक बटन

UP Budget 2022-23 सेफ सिटी योजना के तहत सभी विभागों ने मिलकर प्रोजेक्ट तैयार किया है। ऐसे में अब महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस योजना में गोरखपुर के शामिल होने से यहां की महिलाएं काफी खुश हैं।

By Pragati ChandEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:50 AM (IST)
UP Budget 2022-23: सेफ सिटी योजना से मजबूत होगी महिलाओं की सुरक्षा, सभी चौराहों पर लगेंगे सीसी कैमरे व पैनिक बटन
UP Budget 2022-23: सेफ सिटी योजना से मजबूत होगी महिलाओं की सुरक्षा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में महिला सुरक्षा की कवायद नए सिरे से शुरू होगी। सेफ सिटी योजना में गोरखपुर के शामिल होने और बजट जारी के बाद सभी चौराहों पर सीसी कैमरे व पैनिक बटन लगाए जाएंगे। पिंक स्कूटी पर महिला सिपाही शहर में पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाएं घर से बाहर निकलने में घबराएं नहीं बल्कि सुरक्षित महसूस करें इसके इंतजाम किए जाएंगे।

loksabha election banner

सेफ सिटी बनाने में हर विभाग की होगी जिम्मेदारी: प्रदेश सरकार ने बजट में सेफ सिटी योजना के तहत गोरखपुर, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी व प्रयागराज के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपये बजट जारी किया है। गोरखपुर को सेफ सिटी बनाने में हर विभाग की जिम्मेदारी होगी। यातायात, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण मिलकर सेफ सिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

ऐसे सेफ सिटी बनेगा गोरखपुर

  • सेफ सिटी के तहत सिटी बसों में सीसी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। कोई परेशानी आने पर महिला पैनिक बटन दबाएगी तो कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।
  • पैनिक बटन इस तरह के होंगे कि महिला बोलकर अपनी समस्या सुना भी सकेगी, इसे कंट्रोल रूम पर नोट किया जाएगा। बटन के पास ही कैमरा लगा होगा जो कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा।
  • शहर के ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए जाएंगे जहां रात में महिलाएं आती जाती हैं और वहां रोशनी कम हो। ऐसी जगहों पर रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा।
  • प्रमुख चौराहों और मुख्य बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
  • महिला पुलिसकर्मी पिंक स्कूटी से शहर में पेट्रोलिंग करेंगी। खासतौर से महिला कालेजों, स्कूलों के पास पेट्रोलिंग होगी।
  • इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम और महिलाओं की परेशानी सुनने के लिए पिंक बूथ बनेंगे

महिलाओं ने बताया अच्छा कदम: गृहणियां, पेशेवर से लेकर कारोबार और उद्यमियों ने सेफ सिटी योजना को अच्छा बताया है। महिलाओं का कहना है कि इससे उन्हें सुरक्षा का अहसास होगा। दिन हो या रात वे खुले माहौल में खुलकर काम और कहीं भी आ-जा सकेंगी।

क्या कहती हैं महिलाएं

  • शाहपुर की शिक्षिका कविता श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने बजट में महिलाओं व बेटियों के सशक्तिकरण, आत्मसुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनेगा, जिससे और महिलाएं भी आगे आएंगी।
  • सहारा इस्टेट की अधिवक्ता रुपल त्रिपाठी ने बताया कि आधुनिक जमाने में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी है। सेफ सिटी योजना से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
  • बड़हलगंज की गृहणी सुषमा त्रिपाठी ने बताया कि घर से बाहर निकलने में कहीं न कहीं असुरक्षा की भावना रहती है। क्योंकि महिलाएं हमेशा से बदमाशों के लिए साफ्ट टारगेट रही हैं।इसलिए सुरक्षा काफी जरूरी हो गई है।

बजट मिलने के बाद तेजी से होगा निर्माण: वीरांगना झलकारी बाई महिला पुलिस बटालियन का निर्माण फर्टिलाइजर में चल रहा है। एक साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटालियन की आधारशीला रखी थी। भवन निर्माण और उपकरण के लिए बजट धन मिलने के बाद अब तेजी से कार्य होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.