Move to Jagran APP

भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बहन की मृत्यु

क्षेत्र के धर्मसमधा के पा

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 11:20 PM (IST)
भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बहन की मृत्यु
भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बहन की मृत्यु

भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बहन की मृत्यु

loksabha election banner

कुशीनगर : रामकोला में धर्मसमधा के समीप पडरौना मार्ग पर बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे अज्ञात वाहन ने दौड़ लगा रहे भाई-बहन को रौंद दिया। साथ रहे युवक दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए, वहां डाक्टर ने बहन को मृत घोषित कर दिया। भाई का उपचार चल रहा, हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों सेना में भर्ती के लिए तैयारी में जुटे थे। क्षेत्र के ही गांव पिड़ारी निवासी सुनील गोड़ की 20 वर्षीय पुत्री सपना, 18 वर्षीय भाई किशन के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थे। रोज की भांति दोनों घर से पडरौना-रामकोला मार्ग पर दौड़ लगाने निकले थे। धर्मसमधा के पास पीछे से आया अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही युवकों ने 108 नंबर पर सूचना दी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। अज्ञात वाहन का पता किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.