रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, मोदीे के सामने कोई नेता नहीं
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 2019 का चुनाव नेता का चुनाव है। मोदी के सामने देश में कोई नेता नहीं है।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:56 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 2019 का चुनाव नेता का चुनाव है। मोदी के सामने देश में कोई नेता नहीं है। विदेश मंत्रालय व डाक विभाग के सहयोग से डाकघरों में पासपोर्ट आफिस खोले जा रहे हैं।
रेल राज्य मंत्री बस्ती में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि देश भर में ऐसे 323 पासपोर्ट कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। बस्ती में शीघ्र ही इस तरह के कार्यालय की स्थापना होगी। केंद्र सरकार के केंद्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास है। आजादी के बाद से गैर भाजपा सरकारों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा रहा कि यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पूरी तरह से पिछड़ गया। भाजपा सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की पूरी योजना बनाई है।
बीएसएनएल को बंद करने की अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है। जो पूरी तरह से गलत है। बीएसएनएल को आर्थिक रूप से संपन्न बना कर और अत्याधुनिक किया जएगा। अब फोर जी सिस्टम विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके पूर्व वह सुबह 7.40 बजे वैशाली एक्सप्रेस से बस्ती पहुंचे। कुछ देर विश्राम करने के बाद वह सिद्धार्थनगर रवाना हो गए।
विश्व का तीसरा आर्थिक रूप से समृद्ध देश बनेगा भारत : मनोज सिन्हा
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय रेल और संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश मे जो भी विकास कार्य दिख रहा है। उसमें 80 फीसद कार्य का श्रेय मोदी जी को जाता है। बैंकिंग सेवाओं की होम डिलवरी की गई है। 48 हजार ग्रामीणों के लिए बैंक खुले हैं। साढ़े सत्रह हजार शाखाएं एक वर्ष के भीतर खुला है। डाकिए कि विश्वसनीयता कायम है। पोस्टमैन और डाकिए की तारीफ खुद पीएम भी कर चुके हैं। अब आधार कार्ड और पासपोस्ट बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह गुरुवार को मुख्य डाकघर तेतरी बाजार भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि पहले विकास नहीं दिखता था, अब हर तरफ विकास दिख रहा है। हर गरीबों के स्तर को सुधारने का काम हुआ है। अब डाकिया आपने घर तक लेन-देन शुरू कर दिया है। करप्शन रोकने के लिए सीधे लाभ की योजनाएं शुरू की गई है। भारत सरकार की योजना अब गावों में दिखने लगी है। गांव का सामान्य आदमी भी कहने लगे है कि शौचालय, आवास, इलाज की सुविधा, स्वास्थ्य बीमा सब मोदी की देन है। कहा कि गरीबों को साढ़े बारह लाख के खाते में मोदी सरकार ने पहुंचा दिया है। चुनाव के पहले ढाई लाख और भी योजना के जरिये पहुंच जाएगा।
मोदी पर खाते में पन्द्रह लाख देने के विपक्षी दलों के आरोप का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि मोदी जी की बातों को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है, जिसे जनता खूब अच्छी तरह समझ रही है। पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार ने आगे बढ़कर काम किया है। सरकार की परफार्मेंश और काम पर कोई भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता। दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था हम बनने जा रहे है। आने वाले पांच साल में दुनिया मे आर्थिक दृष्टि से देश तीसरे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।दिन रात विकास की सोच में डूबे रहे वाले जगदम्बिका पाल जैसा नेता आपको मिला है, इसके लिए भाग्यशाली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें