Move to Jagran APP

जेपी नड्डा ने कहा, चार चरणों में जनता का मिला एक तरफा आशीर्वाद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अब जनता खुद चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं को लग जाने की जरूरत है।

By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 09:50 AM (IST)
जेपी नड्डा ने कहा, चार चरणों में जनता का मिला एक तरफा आशीर्वाद
जेपी नड्डा ने कहा, चार चरणों में जनता का मिला एक तरफा आशीर्वाद
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बस्ती पहुंचे। एक होटल में लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे गोपनीय बैठक की। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक, लोकसभा चुनाव के संयोजक और प्रभारी, जिलाध्यक्ष से चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान नड्डा ने फीडबैक लिया। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बस्ती का दौरा हुआ। चार चरणों के चुनाव में जनता ने एक तरफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को आशीर्वाद दिया है।
शेष तीन चरण के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी आगे रहेगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी में 74 से अधिक सीट भाजपा जीतेगी। इसके पीछे तर्क यह है कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से खुद चुनाव प्रचार में लग गई है। यह शुभ संकेत है। यह पहली बार ऐसा होने जा रहा है जहां जनता किसी पार्टी के लिए खुद प्रचार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम की रैलियों में अपार जनसमूह इसका स्पष्ट संकेत दे रहा है। हमारे कार्यकर्ता इस वातावरण को सिर्फ वोट में तब्दील करने के काम जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने लड़ने वाला कोई दल नहीं है। उनके पास कोई राजनीतिक एजेंडा तक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जितने दल चुनाव मैदान में हैं, वह सब अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि वह मुद्दा विहीन हो गए हैं।
सभी विरोधी दलों के पास सिर्फ मोदी हटाओ मुद्दा है। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राम सिंगार ओझा, पार्टी प्रवक्ता अमृत कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, कुंवर ध्रुव नारायन ¨सह, विनोद शुक्ल मौजूद रहे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का अभय पाल, अखंड ¨सह, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, विशाल श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.