Move to Jagran APP

आध्यात्मिकता की तलाश में भारत आना चाहते हैं यूके के लोग

कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन करने आए दक्षिण-पूर्व एशिया में यूनाइटेड किगडम के ट्रेड कमिश्नर एलन गेमेल ने कहा कि यूके में बुद्ध के अनुयायी लगातार बढ रहे हैं यह भी कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में ब्रिटेन व भारत के बीच संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 11:38 PM (IST)
आध्यात्मिकता की तलाश में भारत आना चाहते हैं यूके के लोग
आध्यात्मिकता की तलाश में भारत आना चाहते हैं यूके के लोग

कुशीनगर: दक्षिण-पूर्व एशिया में यूनाइटेड किगडम (यूके) के ट्रेड कमिश्नर एलन गेमेल ने कहा कि यूके के लोगों में आध्यात्मिकता बढ़ रही है और इसकी तलाश में वे भारत आना चाहते हैं। यूके में भगवान बुद्ध के अनुयायियों की संख्या भी बढ़ रही है। ई-वीजा शुरू होने के बाद भारत आने में सुविधा मिलेगी और इससे बौद्ध तीर्थस्थलों सहित अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर आने वाले यूके के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ब्रिटेन और भारत के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।

prime article banner

एलन गेमेल मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर के भ्रमण पर आए थे। यहां उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व भारत-यूके के मध्य मजबूत मैत्री संबंधों के लिए प्रार्थना की। बुद्ध प्रतिमा व स्मारकों की फोटो खींची और इंटरप्रिटेशन सेंटर में डाक्यूमेंट्री फिल्म देखने के बाद रामाभार स्तूप व माथाकुंवर बुद्ध मंदिर का दर्शन व पूजन किया। कुशीनगर को उन्होंने मनभावन बताया।

स्काटलैंड के रहने वाले गेमेल ने कहा कि उनके यहां कई बुद्ध विहार हैं। ब्रिटेन में बने बुद्ध विहारों के विकास के लिए भारत के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। होली आइल के निकट बुद्ध की प्रतिमा है। इसलिए बचपन से ही उनका बौद्ध धर्म से लगाव रहा है। स्काटलैंड के बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में उनका आना-जाना रहता है। उनकी इच्छा भारत के सभी बौद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन की है। पांच वर्षों से भारत में बतौर कमिश्नर कार्यरत गेमेल ने हिदी भाषा की काफी प्रशंसा की। कहा कि हिदी बड़ी प्यारी भाषा है और इसे भारत में रहते हुए उन्होंने सीखी है।

तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने ट्रेड कमिश्नर को बुद्ध और कुशीनगर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव, कुलदीप, पर्यटक पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.