Move to Jagran APP

युगांडा का नागरिक गिरफ्तार, करता था ये काम

वह भारत में तीन साल से रह रहा था। देश के बड़े शहरों में प्ले ब्वाय का काम करता था। वह पोर्न एजेंसियों के संपर्क में भी था। बार्डर पर गिरफ्तार हो गया।

By Edited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:58 PM (IST)
युगांडा का नागरिक गिरफ्तार, करता था ये काम
युगांडा का नागरिक गिरफ्तार, करता था ये काम
गोरखपुर, जेएनएन। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली के रास्ते अवैध पासपोर्ट व वीजा पर भारत से नेपाल जा रहे युगांडा के एक नागरिक को आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सोनौली के आव्रजन अधिकारी केएन प्रसाद ने बताया कि 21 वर्षीय सेबानेंया बेन पुत्र कसूंबा नैथन निवासी मकेरेरे वन्देज्ञ युगांडा गणराज्य का नागरिक है। वह दिल्ली से नेपाल के रास्ते युगांडा जाने की फिराक में था। गुरुवार को उसे सोनौली चौकी पर जांच के दौरान अवैध पासपोर्ट व वीजा एवं अन्य कागजात के साथ दबोच लिया गया।
खुफिया विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्ष 2015 में भारत आया। यहां मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली आदि जैसे बड़े शहरों में प्ले ब्वाय का काम करता था। वह पोर्न स्टार एजेंसियों के संपर्क में भी था, लेकिन वहां से बुलावा न आने पर वह भारत में रहने वाले विदेशों के धनाढ्य छात्रों एवं भारतीय नागरिकों के यहां काम करके अपना जीविकोपार्जन करने लगा। उसने यह भी बताया कि फरवरी 2016 में मुंबई में ही उसका पासपोर्ट गायब हो गया था। इसके बाद वह युगांडा से अपने नाम पते पर ही फर्जी पासपोर्ट व वीजा अपने परिचित से भारत मंगवाया। जिसके आधार पर वह सोनौली के रास्ते नेपाल से युगांडा के लिए रवाना होने वाला था। गुरुवार को उसे सोनौली सीमा पर कागजातों की जांच-पड़ताल के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेशी नागरिक के कब्जे से प्रिंटर, लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बरामद सामान की जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि वह सामान भी उसके नहीं है। इस संबंध में सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि युगांडा के नागरिक को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा है। उसके खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.