पुलिस रिमांड पर लिए गए हेड मुहर्रिर व मुख्य आरक्षी, जानें क्या है कारण
सिद्धार्थनगर जिले से गायब एके 47 के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों को रिमांड पर ले लिया है। तीसरे के लिए प्रयास किया जा रहा है।
गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना मालखाना से गायब एके 47 के संबंध में पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने हेड मुहर्रिर रामप्रताप ¨सह व मुख्य आरक्षी विपिन भट्ट को रिमांड पर ले लिया है। दोनों आरोपित पांच दिनों तक रिमांड पर रहेंगे। तीसरे आरोपित आरक्षी विमल किशोर मिश्रा को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मालखाना से एके 47 कैसे गायब हुई, इस सवाल ने सभी को परेशान कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरी पिक्चर फ्रेम में तीन किरदारों का चेहरा उभर कर सामने आया है। यह तीनो हेड मुहर्रिर रामप्रताप ¨सह, मुख्य आरक्षी विपिन भट्ट और आरक्षी विमल किशोर मिश्रा ही बताएंगे असलियत क्या है। इनसे पूछताछ करने के लिए अधिकारियों ने पहले दो आरोपितों को रिमांड पर लिया है। इनसे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी आ सकते हैं। वहीं तीसरे आरोपित को नौकरी में आए उसे अभी एक माह भी हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए उससे अकेले में पूछताछ करने का निर्णय लिया गया है। दो दिनों में इसकी भी रिमांड मिलने की संभावना है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि पूछताछ के लिए दो पुलिस कर्मचारियों को रिमांड पर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर एक और पुलिस कर्मी को रिमांड पर लिया जाएगा।
बताते चलें कि पिछले दिनों इटवा थाना से एके 47 रायफल रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उस समय उक्त तीनों पुलिसकर्मी ही डयूटी पर थे। पुलिस अधिकारियों को शक है कि आरोपित पुलिसकर्मी ही बता सकते हैं कि एके 47 रायफल कहां हैं।