Move to Jagran APP

फोरलेन ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लौटकर चालक अपनी बोलेरो लेकर घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे सवारी मिल गई थी। अचानक ट्रक से टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM (IST)
फोरलेन ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, आधा दर्जन घायल
फोरलेन ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के हाटा नगर के समीप फोरलेन ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात ट्रक व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

loksabha election banner

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली के गाव खिरिया में एक व्यक्ति बीमार था। शुक्रवार की रात उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे एक बोलेरो से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बोलेरो चालक मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के बाद वापस जा रहा था। तभी उसे कुछ सवारी मिल गई। उसने सभी को बैठा लिया। बोलेरो कुशीनगर जिले के हाटा ओवरब्रिज के पास जैसे ही पहुंची तो वहां ओवरब्रिज पर वैरिकेडिंग लगा हुआ था। उसे देख बोलेरो चालक दक्षिणी लेन से निकलना चाहा। तभी कसया की ओर से आ रहे ट्रक से बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में 19 वर्षीय शाहिद अहमद की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिचक गई। ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना में घायल कुछ लोग सड़क पर छटपटा रहे थे और कुछ लोग गाड़ी में फंसे हुए थे। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। साथ ही सड़क पर छटपटा रहे घायलों को भी अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घायल भी अचेतावस्था में हैं। इसलिए घायलों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद घायलों के बारे में पता चल जाएगा। उनके पास से ऐसे कागज भी नहीं मिले कि किसी की पहचान हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.