नदी में स्नान करने गई दो लड़कियों की डूबकर मौत
गोरखपुर के गोला क्षेत्र की चार लड़कियां सोमवार को दोपहर में सरयू नदी में नहाने कर गईं। इसमें दो की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो लड़कियों को बचा लिया गया। सभी लड़कियां नाव से नदी उस पार नहाने के लिए गई थीं।
गोरखपुर : सरयू नदी में नहाने गईं एक ही गाव की चार लड़कियों में दो की पानी में डूबने से मौत गई। जबकि दो लड़किया बचा ली गईं।
गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गाव की चार लड़किया कन्हैया की बेटी 18 वर्षीय मनीषा, शिवकुमार की बेटी पाच वर्षीय अमृता, बबलू की बेटिया 16 वर्षीय अल्का और 10 वर्षीय संजनी सोमवार को दोपहर में सरयू नदी में स्नान करने के लिए गईं। नदी गाव के बगल के बगल में है। चारो नदी के पास जब पहुंची तो इस पार के बजाय नदी उस पार नहाने के लिए तैयार हो गईं। उसके बाद सभी ने नाविक से नदी उस पार पहुंचाने के लिए कहा। नाविक ने चारो लड़कियों को उस पार ले जाकर छोड़ दिया। नदी में नहाते समय चारो लड़किया गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। लड़कियों को नदी में डूबते देख नाविक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उस समय खेत में मौजूद लोग दौड़कर आए। उन्होंने नदी में छलाग लगा दी और चारो लड़कियों को पानी से निकला। चारो लड़किया डूबते समय ज्यादा पानी पी लेने के कारण अचेत हो गई थीं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। इस दौरान सूचना पर ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने जांच करने के बाद कन्हैया की बेटी मनीषा और शिवकुमार की बेटी अमृता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बबलू की दो बेटिया अल्का और संजनी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक ही गांव की दो लड़कियों के डूब से मरने के बाद गांव में मातम छा गया। अस्पताल पर काफी देर तक परिजन समेत गांव की औरतें रोते रहे। बाद में सभी को घर भेजा गया।