Move to Jagran APP

दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव आज से- ऑनलाइन देखेंगे एक करोड़ लोग, सीएम के हाथों होगा समापन

मंगलवार से शुरू हो रहे गोरखपुर महोत्‍सव में दो दिनों तक लोक कला का मंच सजेगा। महोत्सव का उद्घाटन दोपहर बाद दो बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का समापन करेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:12 PM (IST)
दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव आज से- ऑनलाइन देखेंगे एक करोड़ लोग, सीएम के हाथों होगा समापन
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को शुरू हो रहे इस महोत्सव में दो दिनों तक लोक कला का मंच सजेगा। प्रदर्शनी में विज्ञान के नए प्रयोगों को लेकर छात्रों की प्रतिभा दिखेगी तो हाट एयर बैलूनिंग से रोमांच की धूम मचेगी। महोत्सव का उद्घाटन दोपहर बाद दो बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम तक गोरखपुर पहुंच सकते हैं।

loksabha election banner

पर्यटन मंत्री तिवारी करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री के हाथों होगा समापन

महोत्सव का उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर होगा। उद्घाटन अवसर पर लखनऊ की आस्था द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य नाटिका (गंगा अवतरण) की प्रस्तुति की जाएगी। शारदा संगीतालय द्वारा विवाह संस्कार गीत एवं घूमर, पनिहारी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। समापन समारोह में स्मारिका का विमोचन होगा। लखनऊ की स्वाती एवं किशोर चतुर्वेदी भजन प्रस्तुत करेंगे। पहली बार महोत्सव में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

अंतिम दिन मैथिली ठाकुर की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महोत्सव में आने वाले लोगों के जायके का ध्यान भी रखा जाएगा। चंपा देवी पार्क में फूड जोन के तहत खाने-पीने की 200 दुकानें लगायी जा रही हैं। बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लेने के लिए 700 से अधिक कुर्सियां लगायी गई हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का प्रबंध भी किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जा रही है।

पूरे शहर को सजाया गया

गोरखपुर महोत्सव का आयोजन भले ही चंपा देवी पार्क में किया जा रहा है लेकिन इसकी छाप पूरे शहर पर दिखेगी। एयरपोर्ट के साथ ही शहर के हर चौराहे को सजाया गया है। विभिन्न मार्गों पर विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगायी गई है।

वेबसाइट पर होगा सजीव प्रसारण, एक करोड़ लोग देखेंगे

एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गोरखपुर महोतसव के लिए वेबसाइट gorakhpurmahotsav.co.in बनाई गई है। यहां सभी कार्यक्रमों को सजीव देखा जा सकेगा। करीब एक करोड़ लोगों तक इसकी पहुंच होगी। इसके अतिरिक्त शहर के चार स्थानों पर लगे एलईडी स्क्रीन इसपर सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के जरिए महोत्सव स्थल पर किन्हीं वजहों से नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को अपने घर बैठे अपनी सभ्यता, संस्कृति और कला को जानने-समझने का मौका मिलेगा। वेबसाइट के जरिए करीब एक करोड़ लोगों को महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

गोरखपुर महोत्सव में आज

बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबुल टेनिस की प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।- कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।

रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे।

विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में।

उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।- गुरु गोरक्षानाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर बाद दो बजे से एनेक्सी भवन में।

चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पी शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक।

गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।- युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर दोपहर बाद दो बजे।

सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशीय मंच पर।- सदर सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर।

खादी फैशन शो चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।- लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

13 जनवरी के कार्यक्रम 

सुबह 10 बजे से : हाट एयर बैलूनिंग (महंत दिग्विजयनाथ पार्क, रामगढ़ ताल)

सुबह 10 बजे से : कृषि, उद्यान, सरस, विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क)

सुबह 11 बजे से : यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक (रामगढ़ ताल क्षेत्र, गोलघर, गोरखनाथ मंदिर व अन्य स्थल)

सुबह 11 बजे से : डाग-शो (चंपा देवी पार्क)

सुबह 11 बजे से : सबरंग कार्यक्रम (चंपा देवी पार्क)

दोपहर 1:30 बजे : डा. प्रतिभा द्वारा गायन (चंपा देवी पार्क)

दोपहर 1:45 बजे से : आकाश दुबे का गायन (चंपा देवी पार्क)

दोपहर दो बजे से : नाटक विदेशिया का मंचन (मुक्ताकाशीय मंच))दोपहर दो बजे से : गो-संरक्षण, इम्पार्टेंस आफ हेल्थ केयर, रेडिमेट गारमेंट उद्योग पर संगोष्ठी (एनेक्सी भवन व गीडा)

शाम तीन बजे : लोकवाद्य प्रदर्शन (चंपा देवी पार्क)

शाम तीन बजे : काशी विश्वनाथ डमरू गुु्रप द्वारा डमरू वादन (चंपा देवी पार्क)

शाम तीन बजे से : समापन सत्र में मुख्य अतिथि का संबोधन, पुरस्कार वितरण, विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, गोरखपुर की विकास यात्रा पर शार्ट फिल्म, किशोर चतुर्वेदी व स्वास्ति का भजन गायन (चंपा देवी पार्क)

शाम चार बजे से : मलय मिश्रा द्वारा नाट्य मंचन (मुक्ताकाशीय मंच)

शाम पांच बजे से : मर्यादा कुलेश्रेष्ठ द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति

शाम 5:30 बजे से : मैथिली ठाकुर का गायन (चंपा देवी पार्क)

शाम 6:30 बजे से : कवि सम्मेलन (चंपा देवी पार्क)

12 से 16 जनवरी तक

गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर सचल प्रदर्शनी

स्वामी विवेकानंद पर प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क)

पूर्वांचल के महापुरुषों पर प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.