विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur: शिक्षक बना हैवान, 9वीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म; बताने पर परिवार को तबाह करने की दी धमकी

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 17 Jun 2023 09:03 AM (IST)

घटना के बाद से ही छात्रा बदहवास थी। 15 दिनों बाद सामान्य होने पर उनसे घरवालों को घटना की जानकारी ...और पढ़ें

ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नौवीं की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद से छात्रा बदहवास थी। 15 दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर उसने स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार को स्वजन ने थाना पुलिस को तहरीर दी। घटना 30 मई की बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

स्वजन के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गांव के ही एक युवक को रखा था। 30 मई को वह उनकी पुत्री को भगा ले गया और गोरखनाथ क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 31 मई को वह पुत्री को कचहरी ले गया, जहां सादे स्टांप पेपर पर उसका हस्ताक्षर कराकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट ले लिया और फिर गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

पूरे परिवार को तबाह करने की दी धमकी

सूचना पर स्वजन उसे घर ले आए और पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन बदहवास हालत में होने के कारण उसने कुछ नहीं बताया। अब ठीक होने पर उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि युवक ने धमकी दी थी कि घरवालों को कुछ बताया तो पूरे परिवार को तबाह कर दूंगा।