यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएम के गोरखपुर में 20 दिन से नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, पीडि़त टंकी पर चढ़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में कलेसर क्षेत्र में जब 20 दिन बाद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं ...और पढ़ें

गोरखपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही दावा किया हो कि ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्र में बिजली के खराब ट्रासफार्मर 24 घंटे में बदले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। तस्वीर बिल्कुल ही जुदा है। प्रदेश में 20 घंटे बाद भी खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में कलेसर क्षेत्र में जब 20 दिन बाद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने कहा कि 20 दिन से अफसरों के पास मनुहार करते-करते वह थक गया है। अब तो टंकी से कूदने के बाद ही कुछ होगा। 20 दिन पहले जलकर खराब पड़े नलकूप के ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए परेशान युवक कल शाम पानी की टंकी पर चढ़ गया।
उसने बिजली विभाग के अवर अभियंता पर ट्रांसफार्मर न बदलने और अपमानित करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। बाद में गांव के योगेंद्र सिंह के कहने पर युवक नीचे उतरा।
यह भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लेंगे यूपी के मंत्रियों की क्लास
कलेसर निवासी पिंटू सिंह के नलकूप का ट्रांसफार्मर जल गया है। अफसरों से निवेदन का कोई असर नहीं पड़ा। इधर, बिजली न होने से तीन एकड़ में धान की फसल सूखने लगी तो गुरुवार शाम 4:30 बजे पिंटू गीडा के सेक्टर 13 स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के कामकाज पर अपने ही उठा रहे सवाल
नीचे उतरने पर उसने बताया कि खेत की सूखती फसल को देखकर काफी दुखी था।सारी पूंजी उसी में लग चुकी है। इसके बाद अपमान भी मिला और ट्रांसफार्मर भी नहीं बदल गया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सहजनवां सीपी प्रियदर्शी ने बिजली विभाग के अधिकरियों से ट्रांसफार्मर बदलने की बात की। देर रात तक पुलिस पिंटू को समझा बुझाकर अपने साथ ले गई।
