Move to Jagran APP

Top Gorakhpur News Of The Day, 29 November 2019 : कोहरे का कहर : 29 वर्षों में सर्वाधिक कोहरे वाला रहा 2019 का नवंबर

Top Gorakhpur News of the Day 29 November 2019 29 November 2019 गुरुवार की गोरखपुर की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 05:30 PM (IST)
Top Gorakhpur News Of The Day, 29 November 2019 : कोहरे का कहर : 29 वर्षों में सर्वाधिक कोहरे वाला रहा 2019 का नवंबर
Top Gorakhpur News Of The Day, 29 November 2019 : कोहरे का कहर : 29 वर्षों में सर्वाधिक कोहरे वाला रहा 2019 का नवंबर

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर और गोरखपुर के आसपास के जिलों की 29 November 2019 शुक्रवार की खबरों में 29 वर्षों में सर्वाधिक कोहरे वाला रहा 2019 का नवंबर खबर चर्चा में रही। इसके अलावा ट्रेन दुर्घटना के समय तत्काल मिलेगी राहत, रेलवे कर रहा यह व्‍यवस्‍था, रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फ‍िर से मिलेगी नौकरी, एक साल के लिए बढ़ी री-इंगेजमेंट स्कीम, देवरिया कांड : गिरिजा त्रिपाठी को हाई काेर्ट से मिली जमानत, बरात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट ; दूल्हे के मामा की मौत, दर्जन भर बराती घायल, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ग्राम स्वराज के बिना राष्ट्र की परिकल्पना अधूरी खबर भी चर्चा में रही।

loksabha election banner

कोहरे का कहर : 29 वर्षों में सर्वाधिक कोहरे वाला रहा 2019 का नवंबर

गोरखपुर। ठंड के रौ में आने से पहले ही कोहरे ने न केवल अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है बल्कि इसे लेकर नए रिकॉर्ड भी बनने शुरू हो गए हैं। नवंबर में कोहरे के दिनों का आंकड़ा इसकी पुष्टि है। नवंबर के 28 में से 20 दिन कोहरे वाले रहे हैं। इसमें से भी छह दिन शून्य दृश्यता वाले रिकॉर्ड किए गए हैं।

ट्रेन दुर्घटना के समय तत्काल मिलेगी राहत, रेलवे कर रहा यह व्‍यवस्‍था

गोरखपुर। किसी भी रेल दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेनों (एक्सिडेंटल रिलीफ ट्रेन यानी एआरटी) का बेड़ा और समृद्ध होगा। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर गोरखपुर स्थित यांत्रिक कारखाने में एआरटी को और आधुनिक, मजबूत बनाने की कवायद शुरू है।

रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फ‍िर से मिलेगी नौकरी, एक साल के लिए बढ़ी री-इंगेजमेंट स्कीम

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने री-इंगेजमेंट स्कीम (दोबारा भर्ती योजना) को एक दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसका फायदा उन रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा जो सेवानिवृत्ति के बाद भी दोबारा नौकरी की आस में थे। गुरुवार को लिया गया यह फैसला पूर्वोत्तर रेलवे में भी लागू होगा। यह स्कीम एक दिसंबर 2019 को समाप्त हो रही थी।

देवरिया कांड : गिरिजा त्रिपाठी को हाई काेर्ट से मिली जमानत

देवरिया। देवरिया के चर्चित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका कांड की मुख्य आरोपित गिरिजा त्रिपाठी को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। हालांकि अभी जमानत आदेश की कापी देवरिया न्यायालय को उपलब्ध नहीं हो सकी है। तीन मुकदमों में पहले ही गिरिजा को जमानत मिल चुकी है।

बरात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट ; दूल्हे के मामा की मौत, दर्जन भर बराती घायल

बस्‍ती। बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर ग्राम पंचायत के सतहका में गुरुवार की रात अगुवानी के दौरान डीजे बजाने को लेकर घराती व बराती के कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में बराती पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुल्हे के मामा की मौत हो गई है।

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ग्राम स्वराज के बिना राष्ट्र की परिकल्पना अधूरी

कुशीनगर। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर ग्राम नहीं तो स्वराज नहीं और इसके बिना राष्ट्र अधूरा है। धारा 370 व रामजन्म भूमि को लेकर कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया वह फलीभूत हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के प्रति संकल्पित है। सरकार जनता की अपेक्षाओं व खरा उतरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.