Top Gorakhpur News Of The Day, 2 July 2019 : साइकिल पर भाजपा विधायक, वीडियो बनाने के लिए नदी में छलांग, भाजपा विधायकों को नोटिस, जन आहार बंद
Top Gorakhpur News Of The Day 2 July 2019। भाजपा एमएलए आरएमडी। साइकिल पर भाजपा विधायक। वीडियो बनाने के लिए नदी में छलांग। भाजपा विधायकों को नोटिस। रेलवे का जन आहार बंद।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर और आसपास के जिलों की दो जुलाई 2019 की खबरों में भाजपा के विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा साइकिल की सवारी करने की खबर चर्चा में रही। आम लोगों के बीच रहने के लिए विधायक ने कार छोड़कर साइकिल से चलना शुरू किया है। इसके अलावा देवरिया में टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के लिए दो दोस्तों के नदी छलांग लगाने, बस्ती में भाजपा के दो विधायकों को नोटिस दिए जाने और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जन आहार केंद्र बंद किए जाने की खबर चर्चा में रही।
आम लोगों से बना रहे संपर्क, इसलिए कार छोड़ साइकिल पर आ गए भाजपा के यह विधायक
गोरखपुर। अपनी सादगी के लिए चर्चित गोरखपुर के भाजपा विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि साइकिल की सवारी के कारण चर्चा में हैं। लोगों से लगातार संपर्क बना रहे इसलिए विधायक ने कार छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली है। अब वह प्रतिदिन दस किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं।
टिक-टाक : वीडियो बनाने के लिए दो दोस्तों ने नदी में लगा दी छलांग
देवरिया। देवरिाय के सलेमपुर में नदावर पुल पर दोस्तों के साथ टिक-टाक (मोबाइल एप) के लिए वीडियो बनाते समय दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरे का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। देवरिया के मझौलीराज उपनगर के वार्ड संख्या 13 निवासी आशिक (19 वर्ष) पुत्र खलील अपने मित्र ग्र्राम औरंगाबाद निवासी दानिश (18 वर्ष) पुत्र युनूस के साथ नदावर पुल पर घूमने के लिए गया, वहां कई युवक मोबाइल से टिक-टाक वीडियो बना रहे थे।
भाजपा के दो विधायकों समेत आठ को नोटिस
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पर भाजपा अनुशासन समिति ने जिले के दो विधायकों समेत आठ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 16 जून को लखनऊ में प्रदेश के जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक में लोस चुनाव में संदिग्ध भूमिका वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी। बस्ती जनपद में कप्तानगंज के विधायक सीए सीपी शुक्ल और सदर विधायक दयाराम चौधरी पर लोस चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का जन आहार बंद
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन का जन आहार एकबार फिर बंद हो गया। सोमवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) के साथ जन आहार को संचालित करने वाली निजी फर्म का करार समाप्त होने के बाद ताला लटक गया। यात्री निराश हो वापस लौटने लगे। घाटा के चलते निजी फर्म ने जन आहार को संचालित करने के लिए करार नहीं बढ़ाया है। ऐसे में आइआरसीटीसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आइआरसीटीसी को कोई नई फर्म नहीं मिल रही, जो जन आहार को चला सके।