Top Gorakhpur News Of The Day, 19 September 2019 : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कुशीनगर में मुकदमा दर्ज, भगवा वस्त्र पर दिया था अापत्तिजनक बयान
Top Gorakhpur News of the Day 19 September 2019 19 September 2019 गुरुवार की गोरखपुर की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर और गोरखपुर के आसपास के जिलों की 19 September 2019 की खबरों में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कुशीनगर में मुकदमा दर्ज, भगवा वस्त्र पर दिया था अापत्तिजनक बयान खबर चर्चा में रही। इसके अलावा महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा- प्रधानमंत्री पद पर स्थापित हों योगी आदित्यनाथ, घरेलू ईंधन का हब बनेगा गोरखपुर, एक दिन में तैयार होंगे तीन हजार सिलेंडर, अब रेलवे स्टेशन पर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं, कुतुबमीनार से भी ऊंचा बन गया गोरखपुर खाद कारखाने का टॉवर, नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत की जन्मस्थली को तारणहार का इंतजार, नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत की जन्मस्थली को तारणहार का इंतजार, जानें, देश के इस जिले में क्यों काम नहीं करता है भारतीय मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क खबर भी चर्चा में रही।
दिग्विजय सिंह पर कुशीनगर में मुकदमा दर्ज, भगवा वस्त्र पर दिया था अापत्तिजनक बयान
गोरखपुर। राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विरुद्ध कुशीनगर के कसया थाने में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने बुधवार की देर रात तहरीर देकर कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग की थी।
महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा, प्रधानमंत्री पद पर स्थापित हों योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणिराम छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री के पद पर स्थापित होने की कामना की है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में बीते सात दिन से चल रहे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की जयंती-पुण्यतिथि समारोह के अंतिम दिन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महंत नृत्यगोपाल दास ने अपनी यह इच्छा व्यक्त की।
घरेलू ईंधन का हब बनेगा गोरखपुर, एक दिन में तैयार होंगे तीन हजार सिलेंडर
गोरखपुर। गोरखपुर में स्थापित इंडियन आयल के बाटलिंग प्लांट में एक घंटे में जहां 2880 सिलेंडर भरे जाएंगे वहीं एक दिन में तकरीबन तीस हजार सिलेंडर तैयार होंगे। नवंबर से गोरखपुर समेत तीन मंडल के 11 जिलों में यहां से सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यही नहीं प्लांट को 2022 तक गैस पाइप लाइन से भी जोड़ दिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि 2022 तक प्लांट गैस पाइप लाइन से जुड़ जाएगा।
अब रेलवे स्टेशन पर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं
गोरखपुर। आइआरसीटीसी अपने यात्रियों को दशहरे में नई सौगात देने जा रहा है। लखनऊ जंक्शन की तर्ज पर गोरखपुर में भी थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रिटायरिंग रूम और डारमेट्री को अति आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक या दो अक्टूबर को उद्घाटन हो सकता है। तैयारी चल रही है।
कुतुबमीनार से भी ऊंचा बन गया गोरखपुर खाद कारखाने का टॉवर
गोरखपुर। हिंदुस्तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का प्रीलिंग टॉवर कुतुबमीनार से भी ऊंचा बन चुका है। कुतुबमीनार की ऊंचाई 73 मीटर है, प्रीलिंग टॉवर 115 मीटर ऊंचा बन चुका है। अभी यह 149.2 मीटर की ऊंचाई तक बनेगा। अभी तक देश का सबसे ऊंचा प्रीलिंग टॉवर चंबल फर्टिलाइजर कोटा में है जिसकी ऊंचाई 141.5 मीटर है।
नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत की जन्मस्थली को तारणहार का इंतजार
गाेरखपुर। दुनिया के विभिन्न देशों के जैन धर्म से जुड़े अनुयायियों के श्रद्धा का केंद्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का खुखुंदू गांव जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली है। महत्वपूर्ण होते हुए भी सरकारी तंत्र की उपेक्षा के चलते इस स्थल का अभी तक मुकम्मल विकास नहीं हो पाया। भगवान पुष्पदंत के जन्मस्थल से पांच किमी की परिधि में अगल-बगल करीब 32 टीले हैं, जहां सनातन धर्म व जैन धर्म से जुड़े तमाम पुरावशेष हैं।
जानें, देश के इस जिले में क्यों काम नहीं करता है भारतीय मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क
गोरखपुर। यूपी के सिद्धार्थनगर जनपद में 19 ऐसे गांव है जहां नेपाली मोबाइल नेटवर्क के भरोसे खाद्यान्न का वितरण होता है। इन गांवों में कोई भी भारतीय मोबाइल कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। यह गांव चार ब्लाक क्षेत्रों में नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। इन गांवों में आनलाइन खाद्यान्न का वितरण नेपाली नेटवर्क के सहारे किया जाता है। कोटेदार की मर्जी पर वितरण की आनलाइन फीडिंग होती है। पर्यवेक्षक भी नेटवर्क में पहुंचने के बाद वितरण की रिपोर्ट अपलोड करते हैं।