Top Gorakhpur News Of The Day, 07 November 2019 : नेपाल के रास्ते भारत में अपनी दाल गला रहा पाकिस्तान, जानें- कैसे ?
Top Gorakhpur News of the Day 07 November 2019 07 November 2019 गुरुवार की गोरखपुर की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर और गोरखपुर के आसपास के जिलों की 07 November 2019 की प्रमुख खबरों में नेपाल के रास्ते भारत में अपनी दाल गला रहा पाकिस्तान, जानें- कैसे ? खबर चर्चा में रही। इसके अलावा रेलकर्मियों ने सरकार को चेताया, बर्दाश्त नहीं करेंगे रेलवे का निजीकरण, SMOG : सख्त हुआ प्रशासन गीडा निर्माण कार्य पर रोक, पराली जलने पर ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार, दिल्ली-मुंबई के यात्रियों की समस्याओं काे लेकर रेल अधिकारियों से मिले रवि किशन, मिला यह आश्वासन, पराली जलाने पर सख्त हुआ प्रशासन, महराजगंज में चार किसान गिरफ्तार खबर भी चर्चा में रही।
नेपाल के रास्ते भारत में अपनी दाल गला रहा पाकिस्तान, जानें- कैसे ?
गोरखपुर। कनाडा और पाकिस्तान की मटर व उसकी दाल नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रही है। दो माह में एक टन से अधिक माल पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सिद्धार्थनगर जिले से लगने वाली नेपाल सीमा पर पकड़ी गई मटर व दाल का है। उत्तर प्रदेश और बिहार के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी तस्करी जारी है। सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले में आए दिन अवैध रूप से लाई जा रही दाल की बरामदगी हो रही है।
रेलकर्मियों ने सरकार को चेताया, बर्दाश्त नहीं करेंगे रेलवे का निजीकरण
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने सरकार पर रेलवे का निजीकरण करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारी इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के सम्मेलन में रेलकर्मियों ने निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में जमकर हल्ला बोला।
SMOG : सख्त हुआ प्रशासन गीडा निर्माण कार्य पर रोक, पराली जलने पर ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने के बाद गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में अगले एक सप्ताह तक निर्माण तथा ध्वस्तीकरण के कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक हो गया है।
दिल्ली-मुंबई के यात्रियों की समस्याओं काे लेकर रेल अधिकारियों से मिले रवि किशन
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल के यात्रियों की सुध ली है। दीपावली और छठ पर्व बाद ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने की सिफारिश की है।
पराली जलाने पर सख्त हुआ प्रशासन, महराजगंज में चार किसान गिरफ्तार
गोरखपुर। महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चार किसानों को पराली जलाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए किसानों को कोतवाली पुलिस ने चालान कर दिया है। तहसीलदार राहुल देव भट्ट ठूठीबारी कोतवाली पहुंच कोतवाल छोटे लाल को सूचना दिया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान अपने खेत में पराली जला रहे हैं।