गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज लिए जाएंगे बची सीटों पर प्रवेश, यह है कट-आफ-मेरिट
गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को उन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसमें किसी न किसी संवर्ग में सीटें खाली हैं। इसे लेकर लगभग सभी विभागों ने बची सीटों के लिए कट-आफ-मेरिट जारी कर दी है। मेरिट के आधार पर सीटें भरने तक प्रवेश लिए जाएंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देश के मुताबिक सोमवार को उन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें किसी न किसी संवर्ग में सीटें खाली हैं। इसे लेकर लगभग सभी विभागों ने बची सीटों के लिए कट-आफ-मेरिट जारी कर दी है। मेरिट के आधार पर सीटें भरने तक प्रवेश लिए जाएंगे।
एमए (अंग्रेजी)
अनारक्षित: 94 अंक या उससे अधिक अंक
ओबीसी: 64 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: सभी अभ्यर्थी
आर्थिक कमजोर: सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय: विभाग में सुबह नौ से 11 बजे तक
बीए-एलएलबी
अनारक्षित: 124 अंक या उससे अधिक अंक
अनारक्षित वर्ग (केवल छात्राएं): 120 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: 74 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जनजाति: सभी छात्राएं
समय: विधि संकाय में सुबह 11 बजे से
बीकाम
आर्थिक कमजोर: 40 या उससे अधिक अंक (रिक्त स्थान-4)
स्थान: कक्ष संख्या-101, समय- सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक
बीएससी (गणित)
अनारक्षित: 96 या इससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग: 84 या इससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: 68 या इससे अधिक अंक
अनुसूचित जनजाति: सभी अभ्यर्थी
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक
बीएससी (जीव विज्ञान)
अनारक्षित: 122 या इससे अधिक अंक
आर्थिक कमजोर: 82.00 या इससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग: 104 या इससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: 80 या इससे अधिक अंक
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक
एमए (समाजशास्त्र)
अन्य पिछड़ा वर्ग: दो खाली सीटें
अन्य पिछड़ा वर्ग: पांच खाली सीटें
आर्थिक कमजोर: 5 खाली सीटें
अनु. जनजाति वर्ग: एक खाली सीट
समय: अंको की वरीयता के आधार पर सुबह 10 बजे से
एमए (राजनीति विज्ञान)
अनारक्षित: 2 खाली सीट
आर्थिक कमजोर: 6 खाली सीट
अनु, जाति: 3 खाली सीट
अन्य पिछड़ा वर्ग: 2 खाली सीट
समय: वरीयता के आधार पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एमए (मध्यकालीन इतिहास)
अनारक्षित: 2 खाली सीटें
अन्य पिछड़ा वर्ग: एक खाली सीट
एससी: एक खाली
एसटी: 2 खाली सीट
आर्थिक कमजोर: 9 खाली सीट
समय: दोपहर 12 बजे से वरीयता के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।
एमए (हिंदी) में सभी संवर्ग में सीटें रिक्त
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने बताया कि एमएम (हिंदी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सभी संवर्ग में कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग में सात दिसंबर को सुबह 10 बजे से प्रवेश लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों और उनकी छाया प्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।