सीएचसी-मेंहदावल में दो वर्ष बाद शुरू हुआ आपरेशन
संतकबीर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी)मेंहदावल में दो साल बाद आपरेशन शुरू हुआ। शुक्रवार को महिला चिकित्सक शिप्रा सिंह ने ठठराही कस्बे की एक गर्भवती महिला का सफल आपरेशन किया। एक 3.5 किलो स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
संतकबीर नगर जेएनएन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी)मेंहदावल में दो साल बाद आपरेशन शुरू हुआ। शुक्रवार को महिला चिकित्सक शिप्रा सिंह ने ठठराही कस्बे की एक गर्भवती महिला का सफल आपरेशन किया। एक 3.5 किलो स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सीएचसी-मेंहदावल में आपरेशन थियेटर की सुविधा पहले से है। दो वर्ष पूर्व एक चिकित्सक के स्थानांतरण होने के बाद से आपरेशन से बच्चे के जन्म की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही थीं। इससे लोगों को प्राइवेट हास्पिटल का सहारा लेना पड़ता था। काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा था। हाल ही में महिला चिकित्सक शिप्रा सिंह की तैनाती होने के बाद से लोगों को पुन: यह सुविधा मुफ्त में सरकारी अस्पताल में मिलनी शुरू हो गई है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के लगभग पांच लाख की आबादी इस अस्पताल से जुड़ी हुई है। सीएचसी के प्रभारी डा. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि दो वर्ष बाद यह पहला सफल आपरेशन है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। आगे भी यह सुविधा लोगों को मिलती रहेगी।
------------------------