कुशीनगर में तीन दिवसीय सातवीं राष्ट्रीय बौद्ध धम्म संसद शुरू
बौद्धों की राष्ट्रीय समस्याओं के उन्मूलन के लिए बनी बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति की सातवें राष्ट्रीय बौद्ध संसद का शुभारंभ म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर में हुआ।
गोरखपुर/कुशीनगर, जेएनएन। बौद्धों की राष्ट्रीय समस्याओं के उन्मूलन के लिए बनी बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति की सातवें राष्ट्रीय बौद्ध संसद का शुभारंभ म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर में हुआ। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने त्रिशरण पंचशील देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
भिक्षु डॉ. कच्चायन ने स्वागत भाषण दिया। भारत सरकार की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सुलेखा ताई कुंभारे का संदेश शैलेश नारनवरे ने पढ़ कर सुनाया। मुख्य अतिथि भिक्षु डॉ. यू चंदमुनी महाथेरा ने कहा कि समस्याओं का समाधान बुद्ध के बताए मार्ग पर चल कर किया जा सकता है।
उन्होंने धम्म संसद के सफलता की कामना की। सलाहकार रमेश चंद्र बैंकर ने 10 सूत्री कुशीनगर घोषणा पत्र प्रस्तुत किया, जिसका सभी ने अनुमोदन किया। संचालन राष्ट्रीय संगठक अभय रतन बौद्ध ने किया। संयोजक भंते महेंद्र ने आभार व्यक्त किया। धम्म संदेश के वार्षिक रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप