Move to Jagran APP

अब शहर में जाकर खेलने की जरूरत नहीं, इस साल गांवों में बनेंगे 80 खेल मैदान Gorakhpur News

देवरिया जिले में कुल 1189 ग्राम पंचायतें है जिसमें 200 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 80 खेल मैदानों का निर्माण कराया जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 07:00 PM (IST)
अब शहर में जाकर खेलने की जरूरत नहीं, इस साल गांवों में बनेंगे 80 खेल मैदान Gorakhpur News
अब शहर में जाकर खेलने की जरूरत नहीं, इस साल गांवों में बनेंगे 80 खेल मैदान Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। अब गांवों में ही खेल मैदानों के निर्माण होंगे। युवाओं को खेलने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। देवरिया जिले की 200 ग्राम पंचायतों में मनरेगा व राज्य वित्त के पैसे से खेल मैदान का निर्माण होगा। खेल मैदान का निर्माण हो जाने से युवाओं को खेलने में अब कोई असुविधा नहीं होगी। जहां खेल मैदान बनने हैं, उन ग्राम पंचायतों का विभाग ने चयन कर लिया है।

loksabha election banner

प्रत्‍येक पर खर्च होगा ढाई लाख

देवरिया जिले में कुल 1189 ग्राम पंचायतें है, जिसमें 200 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, लेकिन सभी का निर्माण हो पाना संभव नहीं है। वित्तीय वर्ष में 80 खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। एक खेल मैदान के निर्माण पर दो से ढाई लाख रुपये खर्च आएगा, जिसका वहन मनरेगा और राज्य वित्त के पैसे से किया जाएगा। मनरेगा से श्रम पर तथा मैटेरियल पर राज्य वित्त से खर्च होगा।

इन ब्लाकों में बनेंगे खेल मैदान

बैतालपुर 17, बनकटा 19, बरहज 5, भागलपुर 4, भलुअनी 9, भटनी 14, भाटपाररानी 18, देवरिया सदर 18, देसही देवरिया 7, गौरीबाजार 4, लार 17, पथरदेवा 28, रामपुर कारखाना 16, रुद्रपुर 10, सलेमपुर 10 और तरकुलवा ब्‍लाक के चार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनेगा।

राज्‍यवित्‍त के मद से होगा निर्माण

श्रम रोजगार के उपायुक्‍त गजेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि 200 ग्राम पंचायतों को खेल मैदान निर्माण कराने के लिए चिह्नित किया गया है, लेकिन वित्तीय वर्ष में 80 खेल मैदान का ही निर्माण कार्य पूर्ण हो पाएगा। एक खेल मैदान निर्माण पर दो से ढाई लाख रुपये की लागत आएगी। यह पैसा मनरेगा और राज्य वित्त से खर्च किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.