Move to Jagran APP

CAA Protest : गोरखपुर में ऐसे शुरू हुआ था बवाल Gorakhpur News

गोरखपुर में हिंसक विरोध का क्रम क्रमश सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक पुलिस पूरी तरह काबू पा सकी। इस दौरान पूरा शहर दहशत में रहा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 07:50 AM (IST)
CAA Protest : गोरखपुर में ऐसे शुरू हुआ था बवाल Gorakhpur News
CAA Protest : गोरखपुर में ऐसे शुरू हुआ था बवाल Gorakhpur News

 सुबह 10 बजे से ही युवाओं की टोली शाहमारूफ, रेती व घंटाघर की दुकानों को बंद कराने लगी।

loksabha election banner

- सुबह 10 बजे से ही एडीएम सिटी, एसपी सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स क्षेत्र में गश्त पर थी।

-दोपहर 12 बजे से मदीना मस्जिद के पास जुमे की नमाज के लिए लोग जुटने लगे।

- कोतवाली व राजघाट इलाके में जामा मस्जिद को छोड़कर अन्य मस्जिदों पर 12.30 बजे एवं दोपहर बाद एक बजे शुरू हुई नमाज।

- नमाज पढऩे के बाद सभी मस्जिदों से युवा हाथों में काली पट्टी बांधकर जामा मस्जिद के आसपास एकत्र होने लगे।

- दोपहर बाद 1.30 बजे जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद नमाजी बाहर आने लगे।

- दोपहर बाद करीब दो बजे युवा मस्जिद के सामने जमा हो गए और हाथ में तिरंगा लेकर नागरिकता संशोधन कानून और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे।

- अन्य नमाजी रास्ता मिलते ही घर जाने लगे।

- जामा मस्जिद से नारा लगाते हुए युवकों की भीड़ शाहमारूफ की ओर बढ़ गई।

- दोपहर बाद 2.30 बजे के करीब मदीना मस्जिद के पास नारेबाजी की।

- वहां से जुलूस रेती चौक की ओर रवाना हो गया।

- 2.40 बजे के करीब भीड़ ने सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक पर परिचय पत्र न दिखा पाने के कारण हमला कर दिया।

- दोपहर बाद करीब तीन बजे नखास चौक पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

- दोपहर बाद 3.15 बजे के करीब रेती व नखास के बीच तोडफ़ोड़ व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

- दोपहर बाद 3.30 बजे मदीना मस्जिद के पास छतों से व सड़क से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जवाब में पुलिस ने भी पत्थर चलाए।

- 3.45 बजे घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया।

- शाम पांच बजे के बाद पुलिस स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित करने में सफल हो पाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.