Move to Jagran APP

Gorakhpur weather: सुबह पुरुआ व दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार, 17 व 18 को गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश

Weather Forecast in Gorakhpur मौसम विशेषाेें ने 17 18 अक्‍टूबर को गोरखपुर में गरज के साथ बारिश होने की भविष्‍यवाणी की है। इस दौरान तेज हवा चलेगी। हवा की गति 5 से लेकर 14 किमी प्रति घंटा हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आए्गी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 02:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 03:59 PM (IST)
Gorakhpur weather: सुबह पुरुआ व दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार, 17 व 18 को गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश
Gorakhpur weather: सुबह पुरुआ व दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। आगामी 17 व 18 अक्टूबर को जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि 14 अक्‍टूबर को मौसम खुश्‍क रहेगा। सुबह के समय पुरुवा हवा चली है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

prime article banner

14 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि गुरुवार सुबह जिले में हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और दोपहर एक बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवा चल सकती है। हवा की गति 05-14 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 14 अक्‍टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 23 से डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

साफ रहेगा आसमान

14 अक्‍टूबर को आसमान साफ रह सकता है। 13 अक्‍टूबर को आर्द्रता 65 से फीसद के बीच रही जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता करीब 85 और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। पछुआ हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

अक्‍टूबर में औसत से पांच गुना अधिक हो चुकी है बारिश

बता दें अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अब तक इसके सापेक्ष पांच गुना से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अभी तक 230 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है।

अगले तीन-चार दिन में होगी तापमान में गिरावट

इन दिनों दिन का तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.