Move to Jagran APP

पहले प्रेमिका को गोली मारी, वह बच गई तो युवक ने कनपटी पर गोली मार कर ली खुदकशी Gorakhpur News

संजीव सूरत मे रहकर एक कपड़े की फैक्ट्री मे काम करता था। संजीव दस दिन पूर्व सूरत से घर आया था। पहले उसने लड़की से बात करने की कोशिश की। बात न होने पर वह सीधे मौसा के घर पहुंच गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 07:01 PM (IST)
पहले प्रेमिका को गोली मारी, वह बच गई तो युवक ने कनपटी पर गोली मार कर ली खुदकशी Gorakhpur News
पहले प्रेमिका को गोली मारी, वह बच गई तो युवक ने कनपटी पर गोली मार कर ली खुदकशी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहा के टिकरिया गांव में रिश्तेदारी की लड़की के चक्कर में युवक ने शुक्रवार की सुबह खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके पहले उसने लड़की पर भी गोली चलाई। गनीमत थी कि लड़की ने नीचे झुककर खुद को बचा लिया। घटना में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

सूरत में काम करता था संजीव

बेलीपार के चेरिया निवासी 25 वर्षीय संजीव जायसवाल सूरत (गुजरात) की कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। तीन मार्च को गुलरिहा के टिकरिया में रहने वाले उसके मौसा लाला जायसवाल की बेटी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए संजीव भी घर आया था। शादी में रिश्तेदारी की रहने वाली युवती भी आई हुई थी। मुलाकात होने पर संजीव को पता चला कि युवती की शादी तय हो गई। जिसके बाद से वह परेशान हो गया।

काल रिसीव न करने पर बाइक से पहुंचा संजीव

बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे उसने युवती के पास फोन किया। काल रिसीव न करने बाइक से टिकरिया पहुंच गया। मौसा की बेटी नीलम के साथ कमरे में बैठी युवती के पास पहुंचकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

नीचे झुकने से युवती की बच गई जान

जब युवती ने शादी से मना कर दिया तो संजीव ने पिस्टल तानकर गोली चला दी। लड़की तुरंत नीचे झुक गई जिससे उसकी जान बच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची परिवार की महिलाएं संजीव को पकड़कर किचन की तरफ ले गईं। साथ में वह लड़की भी थी जिससे वह प्रेम करता था।

किचन के पास पहुंचते ही खुद को मारी गोली

किचन की तरफ पहुंचते ही उसने दाईं तरफ कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली। घटना के बाद घर और गांव में कोहराम मच गया। संजीव ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया है वो किसकी थी यह साफ नहीं हो पाया है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के खुदकशी करने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.