बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री, जनता के लिए संघर्ष जारी रखें कार्यकर्ता
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोडऩे के लिए तत्पर रहें। इस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए पार्टी की उपलब्धियां जन-जन को बताएं। अनवरत हो रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत कराना चाहिए।
गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के बिस्मिल नगर मंडल और आर्यनगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बिस्मिल नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने संघर्ष के बल पर जनता के बीच जगह बनाई है। कार्यकर्ताओं को जनता के लिए संघर्ष का सिलसिला जारी रखना होगा।
सरकार के अनगिनत कार्य, जनता को बताने की जरूरत
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोडऩे के लिए तत्पर रहें। इस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए पार्टी की उपलब्धियां जन-जन को बताएं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हो रहे अनवरत विकास कार्यों से जनता को अवगत कराना चाहिए। ताकि उन्हें पता चल सके कि भाजपा सरकार में कितना विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के अनगिनत विकास कार्य हैं। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो या मुख्यमंत्री आवास हो, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, अयोध्या मामला, कश्मीर मामला हो जनता को स्पष्ट रूप से बताने की जरूरत है।
जमीन पर दिखाई पड़ रहीं हैं सरकार की योजनाएं
आर्यनगर मंडल की बैठक का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। सरकार की योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं, पात्र लाभान्वित हो रहे हैं। इन शिविरों को विभिन्न सत्रों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पाल ङ्क्षसह, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, प्रबल प्रताप शाही, डा. राजेश गुप्त विक्रमी, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, प्रशिक्षण प्रमुख गिरिजेश दत्त पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान विश्वजीतांशु ङ्क्षसह आशू, विद्यावती भारती, दयानंद शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत ङ्क्षसह, दयाकृष्ण गुप्ता, राधेश्याम रावत, सूर्यप्रकाश शर्मा, गिरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।