प्रेमी संग फरार हुई महिला, नेपाली ने दर्ज कराया भारतीय पर केस Gorakhpur News
उसका घर नेपाल में भारत-नेपाल सीमा सटे गांव भैरमपुर में है। जहां भारतीय क्षेत्र के गांव शीतलापुर खेसरहा निवासी चंद्रेश का उसके घर आना जाना रहता था।
गोरखपुर, जेएनएन। नेपाल राष्ट्र के गाविस भैरमपुर थाना बसाहिया बेलाताड़ी निवासी एक व्यक्ति ने निचलौल पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी को भारत के सीमा सटे एक गांव निवासी युवक कहीं भगा ले गया है।
नेपाल निवासी रामानंद ने दी गई तहरीर में बताया है कि उसका घर नेपाल में भारत-नेपाल सीमा सटे गांव भैरमपुर में है। जहां भारतीय क्षेत्र के गांव शीतलापुर खेसरहा निवासी चंद्रेश का उसके घर आना जाना रहता था। कुछ दिनों पूर्व वह रोजी-रोटी के तलाश में नेपाल के किसी अन्य शहर में चला गया था। इसी बीच उक्त युवक उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी को भगा ले गया है। पत्नी के चले जाने से दो बच्चे बिलख रहे हैं। महराजगंज जिले के निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड सिंह यादव ने बताया कि तहरीर पर चंद्रेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
युवक के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना निवासी एक युवक के खिलाफ यौन शोषण कर युवती को मार डालने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपित के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि ग्राम छितौना निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव के गोल्डेन पुत्र मलखान पटेल के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि आरोपित युवक उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण करता रहा और जहर देकर उसे जान से मार दिया। प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।