Move to Jagran APP

Weather Update: मौसम के रूख से प्रतिदिन बदल रहा नदियों का जलस्तर

Weather Update गोरखपुर में मौसम के रूख से साथ ही प्रतिदिन नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 09:53 AM (IST)
Weather Update: मौसम के रूख से प्रतिदिन बदल रहा नदियों का जलस्तर
Weather Update: मौसम के रूख से प्रतिदिन बदल रहा नदियों का जलस्तर

गोरखपुर, जेएनएन। जिले में नदियों का जलस्तर असामान्य बना हुआ है। रुक-रुक कर उतार-चढ़ाव जारी रहने से बाढ़ बचाव में लगे लोगों की चिंता बढऩे लगी है। जलस्तर में लगातार परिवर्तन से तटबंधों पर दबाव बनता है। सभी तहसील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से घट रही सरयू (घाघरा नदी) अयोध्या पुल के पास फिर बढ़त पर है। हालांकि खतरे के बिंदु से नीचे होने के कारण राहत है। सरयू नदी का जलस्तर नीचे होने के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की जा रही है। कभी खतरे के निशान से एक मीटर नौ सेंटीमीटर तक ऊपर बह रही यह नदी करीब 81 सेंटीमीटर ऊपर रह गई है। पर राप्ती में मिलने वाली रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमुहानी घाट पर पिछले दो दिनों से बढ़ रहा है। यह नदी एक बार फिर खतरे के निशान पार कर चुकी है और लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रोहिन के साथ ही बूढ़ी राप्ती के जलस्तर में वृद्धि से भी राप्ती नदी प्रभावित होती है। स्थानीय वर्षा के पानी से बूढ़ी राप्ती लगातार खतरे कर निशान के आसपास बनी है। आपदा अधिकारी गौतम के अनुसार नदियों में उतार- चढ़ाव के चलते सतर्कता बरती जा रही है। राप्ती में नेपाल से पानी नहीं आ रहा है लेकिन सहायक नदियों का जलस्तर बरकरार है। गुर्रा नदी कुछ दिन बढऩे के बाद एक बार फिर उतार पर आ गई है।

बीमारियों से बचाव के उपाय शुरू

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बीमारी से बचाने के उपाय शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। इसी के साथ पशुओं की सुरक्षा के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है।

नदियों की स्थिति

29.07.2020

(सांयकाल 04:00 बजे)

सरयू (घाघरा) नदी-

स्थल- अयोध्या पुल

खतरे का निशान- 92.73

वर्तमान स्थिति- 92.39, चढ़ाव पर

स्थल- तुर्तीपार

खतरे का निशान- 64.01

वर्तमान स्थिति- 64.11 उतार पर

राप्ती नदी-

स्थल- बर्ड घाट

खतरे का निशान- 74.98

वर्तमान स्थिति- 75.77 उतार पर

रोहिन नदी-

त्रिमुहानी घाट

खतरे का निशान- 82.44

वर्तमान स्थिति 83.04 चढ़ाव पर

गोर्रा नदी

स्थल- पिण्डरा

खतरे का निशान- 70.50

वर्तमान स्थिति-70.90 उतार पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.